करता है ऐसे आसन कि बड़े-बड़े योग गुरु भी इनके सामने भरे पानी
महाराष्ट्र के वर्षा में एक 17 साल का लड़का अपने हैरतअंगेज योगासन से ऐसे कमाल करता है कि लोगों का दिमाग धूम जाए।
बन गया रबर ब्वॉय
सात साल की उम्र से महाराष्ट्र के वर्षा में रहने वाला चिराग कृष्णकुमार पनपालिया योग के आसन करने का प्रशिक्षण ले रहा था। अब वो 17 साल का है और इसमें इतना कुशल हो गया है कि लोग उसके चमत्कारों के चलते उसे रबर ब्वॉय बुलाने लगे हैं।
ये है बोनलेस मैन
चिराग अपने शरीर के विभिन्न अंगों को इस हद तक तोड़ मरोड़ सकता है कि आपको यकीन नहीं होगा। इसी लिए लोग उसे बोनलेस मैन यानि बिना हड्डी वाला इंसान भी कहने लगे हैं। वो आगे पीछे दोनों ओर अपने शरीर को पूरा मोड़ सकता है।
चिराग के चमत्कार
चिराग अपने पेट को इस तरह तेजी से घुमाता है कि देख कर आपका दिमाग घूमने लगे। वो अपने बाकी शरीर को स्थिर रख कर सर को 180 डिग्री तक घुमा सकता है।
और भी हैं कमाल
इसी तरह से चिराग अपनी बाहों को फैला कर कंधों को भी 180 डिग्री तक घुमा देता है। वो अपने शरीर को भी आश्चर्यजनक तरीके से तोड़ मरोड़ सकता है।
रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज कराने की ख्वाहिश
चिराग अब अपने को और कुशल बना कर अपना सपना पूरा करना चाहता है। उसकी ख्वाहिश है कि उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस में शामिल किया जाए।