20 सालों से नहीं किया ब्रश तो दांतों का हुआ ये हाल
आप एक दिन अगर अपने दांत ब्रश ना करें तो उलझन होने लगती है। कभी आप ने सोचा है कि अगर कोई बीस साल तक अपने दांत ब्रश ना करे तो क्या होगा। खुद ही देख लीजिये जनाब।
ब्रिटिश रियलिटी शो में हुआ खुलासा
हम आपको ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसनें पिछले 20 साल से ब्रश नहीं किया था। 21 साल के जे ने बताया कि अपनी जिंदगी में उन्होंने कभी भी ब्रश नहीं किया। इस साल जनवरी में एक ब्रिटिश रियलिटी शो के दौरान जे पहली बार दुनिया के सामने आए थे। पेशे से सफाई कर्मी जे ने बताया कि बचपन में उन्हें किसी ने भी ब्रश करना नहीं सिखाया था। इसी वजह से उनके दांत खराब हो गए। उनके दांतों की स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि जे उन्हें देखना भी नहीं चाहते थे।
डेंटिस्ट ने बदल दी जे की जिंदगी
अपने दांतों की वजह से जे अपने सपनों को पूरा नहीं कर पाए। वो स्पोर्ट्स या फिजियोथेरेपी में करियर बनाना चाहते थे लेकिन दांतों की वजह से वो ऐसा नहीं कर पाए। जे के डेंटिस्ट ने उनकी लाइफ बदल दी। डेंटिस्ट जेम्स रशेल ने उसके दांतों का सीटी स्कैन करने के बाद पाया कि उन्हें जे के दांतों पर बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। उन्होंने जे के दांतों को एक्सट्रैक्शन, क्लीनिंग और डेंटल इंप्लांट के जरिए ठीक किया। अब उनके मोतियों की तरह चमचमाते दांत देख यकीन नहीं होता कि ये वही जे हैं जिनके दांत देखने के बाद पानी पीना भी मुश्किल हो जाए।