5वीं फेल इस मजदूर ने बना डाला मूविंग हाउस
आपको एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताएंगे जो ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं है लेकिन उसने अपने टेलेंट के दम पर एक ऐसा घर बनाया है जो घूमता है।
आमतौर पर पढ़े लिखे व्यक्ति को ही समझदार और हर तरीके से योग्य माना जाता है। जबकि ऐसा नही है व्यक्ति चाहे पढ़ा लिखा हो या अनपढ़ हुनरमंद तो कोई भी हो सकता है। बस जरूरत है व्यक्ति को समझने की और उसको एक मौका देने की जिससे वो अपने हुनर को दिखा सके। आज आपको एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताएंगे जो ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं है लेकिन उसने अपने टेलेंट के दम पर एक ऐसा घर बनाया है जो घूमता है। उसके इस टेलेंट को देखकर कई पढ़े-लिखे लोग उससे कुछ सीखने के लिए उसके पास जाते है।
पांचवी कक्षा में फेल होने के बाद मोहम्मद सहुल हमीद ने आर्थिक तंगी की वजह से पढ़ाई छोड़ दी थी। आज 65 वर्ष के हो चुके हमीद तमिलनाडु के मेलापुदुवक्कुदी गांव में रहते है। जब ये छोटे थे तब इनके घर के हालात ठीक नही थे। घर खर्च चलाने के लिए जब काम ढूंढने निकले तो उन्हें काम नही मिला तो ये मजदूरी करने लगे। मजदूरी करते-करते मोहम्मद सहुल हमीद घर बनाने में रूचि लेने लगे। इसके बाद मोहम्मद सहुल हमीद अरब देश जाकर रहने लगे। 20 साल वहां रहने के बाद उन्होंने घर बनाने का काम सीख लिया। अरब देश में काम करने से उन्हें वहां की नई टेक्नोलॉजी का अनुभव हो गया और फिर अपने देश वापस आकर उन्होंने यह प्रण लिया की वो भी एक ऐसा घर बनाएंगे जिसे देखने के लिए दूर-दराज के लोग आएंगे। आखिरकार अपनी मेहनत और कठिन परिश्रम के बल पर उन्होंने मूविंग हाउस बना ही दिया। इस घर के ग्राउंड फ्लोर पर 3 तथा फस्र्ट फ्लोर पर 2 बेडरूम हैं। फस्र्ट फ्लोर में आयरन रोलर लगाया गया है जिसकी सहायता से इस मकान को किसी भी ओर घुमाया जा सकता है। इस घूमने वाले घर को उन्होंने मूविंग हाउस का नाम दिया है। उनके इस मूविंग हाउस को देखने के लिए दूर-दूर से इंजीनियर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: यहां लोग बनवाते हैं पूरे शरीर पर रामनाम का टैटू, 100 वर्षो से कायम है परंपरा
यहां कॉफिन में रहने को मजबूर हैं लोग, उसका भी चुकाना पड़ता है किराया