दावा! भारत से ही दुनिया में पहुंचा रग्बी, यहां आज भी खेलते हैं नारियल से
मणिपुर के पारंपरिक खेल यूबी लक्पी के बारे में स्थानीय लोगों का दावा है कि रग्बी का जन्म इसी खेल से प्रेरित होकर शुरू हुआ था।
मणिपुर का पारंपरिक खेल
भारत के मणिपुर में खेला जाने वाला खेल यूबी लक्पी काफी हद तक आधुनिक रग्बी के खेल से मिलता जुलता है। हालाकि इसके नाम की रग्बी से कतई कोई समानता नहीं है पर नारियल से खेले जाने वाले इस खेल का अंदाज कई बातों में रग्बी से समानता रखता है। इसीलिए खेल से जुड़े कुछ लोगों ने दावा किया है कि इंग्लैंड के रग्बी स्कूल ने उनके खेल से इंस्पायर होकर अपने खेल को डिजाइन किया है। मेइती मूल नाम जिसका मतलब होता है नारियल छीनना से उपजे मणिपुर के पारंपरिक खेल यूबी लक्पी को देख कर आपको ये अहसास होगा कि आप कोई रग्बीर का मैच देख रहे हैं। वास्तव में इस खेल और आधुनिक रग्बी में बहुत ज्यादा समानता है। इसीलिए इस खेल से जुड़े कुछ मणिपुरी लोगों का दावा है कि आधुनिक रग्बी को बनाने वालों ने उनके खेल का विचार चोरी कर लिया है।
समुद्र मंथन के विचार से है प्रेरित
यूबी लक्पी खेल समुद्र मंथन की प्राचीन कथा से इंस्पायर बताया जाता है। जिसमें समुद्र मंथन के बाद अमृत के घड़े पर कब्जा पाने के लिए देव और असुरों के बीच छीना छपटी होती है। इसी आधार पर इस खेल को रग्बी से पुराना बताया जा रहा है।
यूबी लक्पी खेल का एक वीडियो
खेल के नियम
इस खेल में दोनों टीमों में सात-सात खिलाड़ी होते हैं। पर विजेता कोई एक होता है जो जीतने के बाद नारियल को राजा या सीनियर जज को सौंपता है।
इसे तेल लगे नारियल के साथ खेला जाता है। एक खिलाड़ी नारियल लेकर भागता है और बाकी खिलाड़ी उसका पीछा करके गेंद छीनने का प्रयास करते हैं।
गेंद उठाने वाला खिलाड़ी बाकी खिलाड़ियों के साथ छीना छपटी या उन्हें धक्का नहीं दे सकता।
खिलाड़ी बिना जूतों के नंगे पैर केवल शॉर्टस पहन कर ये खेल खेलते हैं। सबके बदन पर तेल लगा होता है।
एक जज होता है जो फाउल प्ले पर नजर रखता है और नियम टूटने पर चेतावनी देता है।
इस खेल के मैदान पर 45 x 18 मीटर की पिच होती है जिसके एक ही सिरे पर 4.5 x 3 मीटर का बॉक्सनुमा गोल पोस्ट होता है।
गोल करने के लिए गेंद पर कब्जा किये हुए खिलाड़ी को इसी गोलपोस्ट की लाइन के अंदर नारियल को डालना होता है।