बच्चे के पेट से निकली 22 सुइयां
केरल के कोल्लम इलाके में डॉक्टरों ने आपरेशन कर एक साल के बच्चे के पेट से 22 सुइयां निकाली हैं। इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले डॉक्टर ने बताया कि बच्चा कागज में लिपटी हुई सूइंयों को गलती से निगल गया। इसी कारण सभी सुइंया बिना गले और आंतों को नुकसान पहुंचाएं सीधे पेट में चली गईं।
केरल। केरल के कोल्लम इलाके में डॉक्टरों ने आपरेशन कर एक साल के बच्चे के पेट से 22 सुइयां निकाली हैं। इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले डॉक्टर ने बताया कि बच्चा कागज में लिपटी हुई सूइंयों को गलती से निगल गया। इसी कारण सभी सुइंया बिना गले और आंतों को नुकसान पहुंचाएं सीधे पेट में चली गईं।
सूत्रों के अनुसार बच्चे के माता-पिता उसे पेट में काफी दर्द और उल्टियां होने के कारण अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने बच्चे के पेट का एक्सरे किया, जिसमें पता चला कि बच्चे के पेट में कम से कम 22 सुइंया हैं। बच्चे की हालत काफी खराब थी, इसलिए डॉक्टरों को आनन-फानन में ऑपरेशन का फैसला करना पड़ा।
इस बेहद जटिल किस्म के ऑपरेशन में लगभग दो घंटे की जद्दोजहद के बाद आखिरकार डॉक्टर बच्चे के पेट से सुइयां निकालने में कामयाब रहे। इस सफल ऑपरेशन के बाद बच्चे की हालत में सुधार है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर