सबसे छोटा देश, आबादी सिर्फ 27
इंग्लैंड के सफोल्क समुद्री तट से करीब 10 किमी. दूर स्थित सीलैंड खंडहर बन चुके समुद्री किले पर स्थित है। इसे दूसरी वल्र्ड वार के दौरान ब्रिटेन ने बनाया था। सीलैंड नाम के इस देश में मात्र 27 लोग ही रहते हैं, इसे दुनिया का सबसे छोटा देश कहा जाता
इंग्लैंड के सफोल्क समुद्री तट से करीब 10 किमी. दूर स्थित सीलैंड खंडहर बन चुके समुद्री किले पर स्थित है। इसे दूसरी वल्र्ड वार के दौरान ब्रिटेन ने बनाया था। सीलैंड नाम के इस देश में मात्र 27 लोग ही रहते हैं, इसे दुनिया का सबसे छोटा देश कहा जाता है।
9 अक्टूबर 2012 को रॉय बेट्स नाम के शख्स ने खुद को सीलैंड का प्रिंस घोषित कर दिया। रॉय बेट्स की मृत्यु के बाद से इस पर उनके बेटे माइकल का शासन है। इस देश की अपनी मुद्रा और स्टेम्प टिकट भी है। सीलैंड का क्षेत्रफल काफी कम है, ऐसे में इसके पास आजीविका का कोई साधन नहीं है। जब पहली बार इंटरनेट के जरिए लोगों को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने खूब डोनेशन दिया। इससे यहां रहने वाले लोगों को आर्थिक मदद मिली। हालांकि सीलैंड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता नहीं मिली।
अभी तक दुनिया का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है, जिसका क्षेत्रफल 0.44 वर्ग किलोमीटर है। यहां की जनसंख्या 800 है।