Move to Jagran APP

यहां आपके बाल नहीं रहेंगे सलामत

कभी-कभी कुछ गंभीर घटनाएं भी इस तरह की होती हैं कि आप उसकी गंभीरता को जानते हुए भी हंस पड़ते हैं। इस खबर को पढ़ने के बाद आप शायद ऐसा ही कुछ महसूस करेंगे। डकैती! डकैती शब्द अपने आप में ही हिंसक और डरावना है। आप शायद ऐसे किसी पल से रूबरू नहीं होना चाहेंगे। पर हम यहां जिस डकैती के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वह आम डकैतियों से बहुत अलग है। इस डकैती में आपके जान-माल को कोई खतरा नहीं है, खतरा है आपके बालों को!

By Edited By: Published: Sat, 10 Aug 2013 11:09 AM (IST)Updated: Sat, 10 Aug 2013 11:09 AM (IST)
यहां आपके बाल नहीं रहेंगे सलामत

कभी-कभी कुछ गंभीर घटनाएं भी इस तरह की होती हैं कि आप उसकी गंभीरता को जानते हुए भी हंस पड़ते हैं। इस खबर को पढ़ने के बाद आप शायद ऐसा ही कुछ महसूस करेंगे। डकैती! डकैती शब्द अपने आप में ही हिंसक और डरावना है। आप शायद ऐसे किसी पल से रूबरू नहीं होना चाहेंगे। पर हम यहां जिस डकैती के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वह आम डकैतियों से बहुत अलग है। इस डकैती में आपके जान-माल को कोई खतरा नहीं है, खतरा है आपके बालों को!

loksabha election banner

वेनेजुएला के माराकाइबो शहर में आजकल लड़कियां अपने बालों की डकैती से डरी हुई और परेशान हैं। यहां लड़कियों, महिलाओं को उनके बालों को डकैती से बचाने के लिए वहां की सरकार की तरफ से तमाम तरह के सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। विडंबना यह है कि यह डकैती रुक नहीं रही। इसे पहली बार पढ़ते हुए कोई भी सोचेगा कि डकैती वह भी बालों की! बालों को लूटकर कोई करेगा क्या? पर ऐसा हो रहा है और इसका कारण भी है। माराकाइबो में ब्यूटी पार्लरों में बालों की खरीद की कीमत कई गुना बढ़ गई है।

इससे नकली बाल या बिग महंगे होते यह और बात होती, लेकिन इसके कारण यहां एक अजीब समस्या पैदा हो गई है..बालों की डकैती की समस्या। अक्सर मॉल या सड़कों पर घूमते हुए बंदूक की नोक पर लोगों के बाल कटवा लिए जाते हैं और इन ब्यूटी पार्लरों में उसे बेच दिया जाता है। इस तरह लोग, खासकर लंबे बालों वाली लड़कियां या महिलाएं अपने बालों को लेकर असुरक्षित हो गई हैं। पर सुनने वाले पहली बार जरूर हंसते हुए कहते हैं, बालों की डकैती! ये कैसी डकैती है!

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.