उसकी आंखों से आंसू की जगह खून निकलता है
कवियों द्वारा प्रेमिका के आंसुओं की तुलना मोती से करते तो सुना होगा। पर आंखों से आंसू की जगह खून तो आपने डरावनी फिल्मों में ही देखा होगा। अगर आपके सामने कोई 20 साल की लड़की रोए और उसकी आंखों से पारदर्शी आंसू की जगह आप लाल रक्त की बूंदें निकलते देखें, तो शायद आप डर ही जाएंगे। पर सोचिए अगर हकीकत में जिसके साथ यह हो रहा है, उसकी हालत क्या होगी!!

चिली की 20 वर्षीय यरित्जा ओलिवा उनके इस दर्द की वजह है उनकी आंखों से निकलते लाल रंग के आंसू। यरित्जा को अचानक यह समस्या शुरू हो गई कि जब भी वह रो रही हैं, उनकी आंखों से आंसू की जगह लाल रंग का पानी आ रहा है। दूसरों को जहां यह देखने में भयानक लगता है, वहीं यरित्जा को इससे आंखों में भयानक दर्द और जलन का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टरों ने पहले इसे कंजक्टिवाइटिस माना। पर फिर बाद में उन्हें समझ आया कि यह कंजक्टिवाइटिस नहीं है। डॉक्टर इसका कारण समझ नहीं पा रहे हैं। अनुमानत: वे इसे हीमोलाक्त्रिया बीमारी मान रहे हैं, जिसमें आंखों से आंसू की जगह खून आता है। यरित्जा के पिता नौकरी नहीं करते और उन्होंने चिली के लोगों से अपनी बेटी की इस भयानक बीमारी का इलाज कराने के लिए दान देने की अपील की है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर