300 हजार डॉलर का खजाना पाकर मालामाल हुआ परिवार
गड़े हुए खजाने के बारे में आपने सुना और पढ़ा होगा। इसे लेकर कई फिल्में भी बन चुकी हैं। किस्से कहानियों में, खासकर पुरानी दादी-नानी की कहानियों में गड़ा हुआ खजाना अक्सर केंद्र में होता है। खजाने के नाम से ही मन में एक सोच उठती है काश! हमें भी कोई गड़ा हुआ खजाना मिल जाता।

फ्लोरिडा के एक परिवार को गड़ा हुआ खजाना मिला है। वह भी कोई 100-200 सोने के सिक्के नहीं, 300 हजार डॉलर कीमत के सोने के गहने और सिक्के। मूल रूप से फ्लोरिडा के सैनफोर्ड का रहने वाला यह परिवार कई वषरें से खजाने की खोज में जुटा था। इस बार अटलांटिक महासागर के मलबे में उन्हें यह खजाना मिल ही गया।
सैनफोर्ड के इस परिवार में पति-पत्नी रिक और लिजा श्मिट के अलावे उनके दो बच्चे हिलेरी और एरिक भी हैं। बिना हिम्मत हारे वषरें से यह परिवार खजाने की खोज में जुटा था। 3 सितंबर, 2013 को अटलांटिक महासागर के मलबे में एक जहाज के टूटे टुकड़े देखकर इन्होंने जब उसकी जांच की तो उसमें इन्हें सोने के कीमती गहने और सिक्के मिले। बाजार में इन गहनों की कीमत लगभग 300 हजार डॉलर है।
हालांकि श्मिट परिवार 2010 से ब्रिस्बेन नाम की कंपनी के लिए काम रहा है। इसलिए खजाना कंपनी और श्मिट परिवार के बीच बंटेगा। लेकिन इससे पहले यूएस और फ्लोरिडा कानून के अनुसार खजाना यूएस जिला न्यायालय में पेश किया जाएगा। फ्लोरिडा सरकार इन गहनों का 20 प्रतिशत हिस्सा म्यूजियम के लिए रख सकती है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर