बारातियों की भर आईं आंखें जब 5 साल की बच्ची ने की अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी
वो सिर्फ पांच साल की है और उसे शादी करनी थी तो मां बाप ने करवा दी पर फिर सबकी आंखों में क्यूं थे।
पांच साल की दुल्हन छह साल का दुल्हा
ईलिदा पैटरसन पांच साल की है और उसने अपने बीते सप्ताह उसने अपने बेस्ट फ्रेंड छह साल के हैरिसन गियर से शादी कर ली है। इस स्पेशल शादी में सब कुछ था। दुल्हा, दुल्हन और सुपर हीरो थीम पर सजे बाराती। शादी का सारा डेकोरेशन फेरी टेल्स से इंस्पायरर्ड था। फिर भी सबकी आंख में आंसू थे। ऐसा इसलिए था क्योंकि ये नन्हीं दुल्हन टर्मिनल कैंसर की मरीज है और ये शादी उसकी अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए की गयी थी।
दो साल की उम्र पता चला बीमारी का
ईलिदा की मां ने बताया कि जब उसकी उम्र महज दो साल थी तभी पता चला कि वो कैंसर पेशेंट है। अब उसकी जिंदगी बस दुआओं के सहारे चल रही है। इसीलिए जब उसने अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी की इच्छा जाहिर की तो सबने हैरिसन के परिवार से बात करके उसकी ये इच्छा पूरी करने का फैसला किया। हैरिसन के परिवार ने पूरा सहयोग किया। हैरिसन ने साल भर पहले ही कह दिया था कि वो ईलिदा से शादी करेगा। वो तो उसके लिए अपनी मां की अंगूठी भी लेकर आया था।
बहादुर है मेरी बेटी
इस मौके पर आंसू भरी आंखों से ईलिदा के पिता ने कहा कि उनकी बेटी बहुत बहादुर है। कैंसर की बीमारी ने उसके खूबसूरत बालों को तो छीन लिया पर उसकी मासूम मुस्कराहट नहीं छीन सकी। वो सचमुच की सुपर हीरो है। दोनों की शादी स्कॉटलैंड के एक मैरिज हॉल में की गयी जहां ईलिदा की मां ने डिज्नी की की एक कहानी सुनाई जिसमें एक नन्हीं बहादुर राजकुमारी एक बदसूरत राक्षस से कभी हार नहीं मानती है।