बच्चों की लगा दी सेल! दुनिया की 5 अजीबोगरीब सच्ची तस्वीरें जिन्हें देखकर एकाएक भरोसा नहीं होता
कोई अपने बच्चों को सेल पर लगा दे सुन कर अजीब लगता है पर ये तस्वीर इस बात का सच है। देखिये पांच ऐसी ही सच्ची और अजीब तस्वीरें।
बच्चे बिकाऊ हैं
जीहां ये सच्चाई है 1940 के अमेरिका की जब इंडियाना स्टेट के एक गरीब परिवार की। इस परिवार ने उस साल पांच अगस्त को अपने चार मासूम बच्चों को गरीबी और भुखमरी के चलते सेल पर बिठा दिया दिया था। इस सेल की तस्वीरों ने लोगों को हिला कर रख दिया। आइये देखें हैरान करने वाली ऐसी ही पांच और सच्ची तस्वीरें।
परमाणु परीक्षण का जश्न
1950 में अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया और उसके बाद वहां पर मिस एटॉमिक बॉम्ब सौंदर्य प्रतियोगिता की गयी। इस प्रतियोगिता की विजेता को सैनिकों ने क्राउन भी पहनाया।
आधुनिक अफगानिस्तान
यकीन नहीं होता ना, आप माने या ना माने पर ये तस्वीर 1950 से पहले के अफगानिस्तान की हैं जब इतनी आधुनिकता थी कि महिलायें ऐसी पोशाकें पहन सकती थीं।
शिकार का जुनून
शिकार के लिए अक्सर लोगों में दीवानगी पायी जाती है पर इस तस्वीर को देख कर आप हिल जायेंगे। 1870 के दशक में भैंसों की एक जंगली प्रजाति बिसन का इतनी तादाद में शिकार हुआ कि उसके सिरों के ढेर से की एक पहाड़ी जैसी बन गई।
आधुनिक देश की कंजरवेटिव सोच
1907 में एक ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री एनेट केलरमैन को इसलिए गिरफ्तार कर लिया गया था क्योंकि उसने स्वीमिंग सूट पहन कर फोटो खिचाई थी। अब अाप सोच सकते हैं कि आज आधुनिकता के पक्षधर ये देश कितने पुरातनपंथी थे।
क्रूर सजा की परंपरा
ये तस्वीर देख कर दिल में एक अजीब सा दर्द भरा अहसास जागता है, हैना। सोचिये इस हालात में मौजूद इस मंगोलियन औरत पर क्या गुजरी होगी। ये तस्वीर 1913 की है जब इस महिला को यहां पर एक क्रिमिनल केस में भूख से मरने की सजा दी गई और तब तक के लिए उसे ऐसे बक्से में बंद कर दिया गया।