विदेशी पर्यटकों को लूटने वाला 'बैटमैन'
यहां के प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर में रोजाना आने वाले हजारों विदेशी पर्यटकों के मनोरंजन के लिए कई कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते रहते हैं। वहीं कुछ इसकी आड़ में दूसरों की जेब पर हाथ भी साफ कर देते हैं। ऐसा ही एक शख्स है जोज मार्टिनेज। व
न्यूयॉर्क। यहां के प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर में रोजाना आने वाले हजारों विदेशी पर्यटकों के मनोरंजन के लिए कई कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते रहते हैं। वहीं कुछ इसकी आड़ में दूसरों की जेब पर हाथ भी साफ कर देते हैं। ऐसा ही एक शख्स है जोज मार्टिनेज। वह यहां सुपर हीरो बैटमैन की पोशाक पहनकर जाता था। पर्यटक उसे देखकर उत्साहित हो जाते थे और उसके साथ तस्वीर लेते थे। इसके एवज में उसे पैसे मिलते थे। इससे उसकी आदतें बिगड़ गईं और अपने शौक को पूरा करने के लिए वह जुर्म की राह पर चल निकला। वह बैटमैन की पोशाक पहनकर पर्यटकों को इधर-उधर घुमाता था और मौका पाकर अकेले में चाकू दिखाकर लूटपाट कर लेता था। ऐसे ही एक मामले में पुलिस ने उसे धर दबोचा।
कमरे को बना दिया चमगादड़ की गुफा