जबरदस्ती! जब बाघ से कराई घोड़े की सवारी
सर्कस में जानवरों के साथ करतब तो आपने बहुत देखा होगा। कभी किसी टाइगर को घोड़े की सवारी करते देखा है।
चीन का है यह मामला
आग के गोले से करतब दिखाते शेर या चीते आपने बहुत देखें होंगे। कभी किसी चीते को घोड़े की सवारी करते न कहीं देखा होगा न ही सुना होगा। यह कारनामा सिर्फ चाइनीज ही कर सकते हैं। चीन के क्विंघाई इलाके के हेडेंग में ऐसा ही कुछ हुआ। यहां एक चीते को जबरदस्ती हंटर की दम पर घोड़े की सवारी करवाई गई। इसका वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने काफी आलोचना भी की।
पेटा ने जताई आपत्ति
यह मामला 25 जुलाई का है। यहां के एक लोकल सर्कस में चीते के साथ करतब दिखाए जा रहे थे। कि तभी एक घोड़ को रिंग के अंदर बुला लिया गया। पहले तो दर्शकों को लगा कि घोड़ा कुछ करतब दिखाएगा। लेकिन उसी रिंग में चीते को भी बुला लिया गया। इसके बाद हंटर की बदौलत चीते को घोड़े की पीठ पर जबरदस्ती बिठाया गया। चीते के बैठते ही उसे घोड़े के साथ रिंग के तीन चक्कर लगवाए गए। यह देख दर्शक खूब ताली बजाते रहे। चीते के साथ यह जबरदस्ती यहीं नहीं रुकी। बाद में उसे चेन से बांध दिया गया। ताकि लोग उसके साथ फोटो खिंचवा सकें। खैर ये फोटो और वीडियोज वायरल होते ही पेटा ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई।