50 वर्षों से गुफा में ही रहती है यह महिला
चीन में एक महिला पिछले 50 वर्र्षों से एक गुफा में ही रह रही है। महिला का नाम झोऊ गुआन्गसु है इस समय 78 वर्ष की है।
चीन में एक महिला पिछले 50 वर्र्षों से एक गुफा में ही रह रही है। महिला का नाम झोऊ गुआन्गसु
है इस समय वह 78 वर्ष की है।
महिला बताती है कि शादी के बाद वह अपने पति के साथ गुफा में रहने चली आई, वहीं पर उसने 7 बच्चों को भी जन्म दिया और उसके पति भी उसके साथ रहते थे। लेकिन बाद में बच्चे बड़े होने पर गुफा से बाहर निकल आए और पति भी। लेकिन यह महिला गुफा छोडऩे के लिए तैयार नहीं है। वह इसे एक सुंदर स्थान बताती है। यह गुफा गिझोऊ के पहाड़ पर बनी हुई है। यह महिला शादी के बाद से ही अपने पति के साथ इस गुफा में रह रही है।
स्थानीय अधिकारियों ने करीब 10 वर्ष पहले इस महिला को एक घर देने की पेशकश भी की, लेकिन महिला ने उसे ठुकरा दिया। महिला के पति का कहना है वह गुफा से इसलिए नहीं निकलना चाहती क्योंकि वह वहां सुरक्षित महसूस करती है। उसके पति 2013 तक साथ रहते थे, लेकिन अब बच्चों के घर में रहते हैं।