Move to Jagran APP

आदमी है या मधुमक्‍खी का छत्‍ता, दुनिया के अजीबोगरीब 10 गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाना आसान नहीं होता है। लंबी चोटी रखने से लेकर हाथ मिलाने तक, कई अजीबोगरीब रिकॉर्ड हैं जिन्‍हें जान आप हैरान रह जाएंगे।

By abhishek.tiwariEdited By: Published: Thu, 15 Jun 2017 03:19 PM (IST)Updated: Thu, 15 Jun 2017 03:19 PM (IST)
आदमी है या मधुमक्‍खी का छत्‍ता, दुनिया के अजीबोगरीब 10 गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड
आदमी है या मधुमक्‍खी का छत्‍ता, दुनिया के अजीबोगरीब 10 गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

1. चीन के एक आदमी शी पिंग को मधुमक्‍खी से बहुत लगाव है। यही वजह है कि उसने 33 पाउंड की मधुमक्‍खियों को शरीर पर चिपका कर गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बना दिया। 

loksabha election banner

2. जैक सोनिस एंड लिंडसे मोरिसन के नाम सबसे देर तक हाथ मिलाने का रिकॉर्ड दर्ज है। 

3. सिंगापुर में दुनिया का सबसे बड़ा एक्‍वेरियम है, इसमें तकरीबन 43 मिलियन लीटर पानी भरा है। 

4. अमेरिकी राज्‍य कोस्‍टा रीका में 52 शेफ ने एक बार में सबसे ज्‍यादा फ्राइड राईस बनाने और सर्व करने का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाया है। इन्‍होंने करीब 7000 लोगों को सर्व किया था।

5. रोमानिया के नाम सबसे बड़ा राष्‍ट्रीय झंडा बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। इसकी लंबाई 349 मीटर थी।

6. पीट ग्‍लेजब्रुक के नाम सबसे भारी प्‍याज उगाने का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड दर्ज है। ग्‍लेजब्रुक के खेत में 8 पाउंड का प्‍याज उगा था।

7. फ्रेंच साइकिलिस्‍ट रॉबर्ट मर्चंड ने एक घंटे में 24 किमी साइकिल चलाकर वर्ल्‍ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्‍होंने साइकिल ट्रैक पर यह रिकॉर्ड बनाया।

8. सबसे तेज 'बंदर दौड़' का रिकॉर्ड 37 साल के तकाशी कोकुबु के नाम है। 

9. सबसे बड़ी चोटी रखने का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड जापानी डिजाइनर काजुहिरो के नाम है। इनकी चोटी 1 मीटर लंबी है।

10. ब्रिटेन में रहने वाली पैडी जोंस सबसे बुजुर्ग सालसा डांसर हैं। पैडी की उम्र 82 साल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.