चोरी करने गया, पर्स छोड़कर लौटा
चोर चोरी करने जाए और अपना ही पर्स छोड़ आए तो सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितना लापरवाह चोर होगा। यहां एक ऐसा ही मामाला सामने आया। दरअसल एक नकाबपोश व्यक्ति बैंक में डकैती करने पहुंचा। बंदूक की नोंक पर उसने बैंक मैनेजर से नकदी मंगवा ली और बड़ी ही आसानी से डर्कती को अंजाम देकर अपने घर पहुंचा।
न्यूयॉर्क। चोर चोरी करने जाए और अपना ही पर्स छोड़ आए तो सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितना लापरवाह चोर होगा। यहां एक ऐसा ही मामाला सामने आया। दरअसल एक नकाबपोश व्यक्ति बैंक में डकैती करने पहुंचा। बंदूक की नोंक पर उसने बैंक मैनेजर से नकदी मंगवा ली और बड़ी ही आसानी से डर्कती को अंजाम देकर अपने घर पहुंचा। इतनी आसानी से एक लाख डॉलर कमाकर वह मन ही मन काफी खुश हुआ। हालांकि उसकी वह खुशी कुछ ही सम में कफूर हो गई। अगले ही दिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दरअसल हुआ यूं कि डकैती के वक्त उसने अपना पर्स बैंक के काउंटर पर ही छोड़ दिया। इसमें उसका फोटो तथा पहचान पत्र था। इसकी मदद से पुलिस ने उसे धर दबोचा।