पति का पुनर्जन्म! 74 साल की महिला ने बछड़े से कर ली शादी
क्या आपने किसी महिला को बछड़े से शादी करते सुना है। शायद आपका जवाब नहीं होगा, लेकिन हाल ही में एक 74 साल की बुजुर्ग महिला ने यह कारनामा किया है...
बछड़े के रूप में वापस
इन दिनों कंबोडिया की रहने वाली खिम हैंग सोशल मीडिया पर चर्चा में छाई हैं। इतना ही नहीं उनके घर पर भी लोगों की भीड़ हो रही है। लोग उन्हें और उनके नए नवेले बछड़े पति को देखने आ रहे हैं। शायद बछड़ा पति सुनकर आप भी हैरान हो रहे होंगे। हुआ ये कि हाल ही में 74 साल की खिम हैंग ने एक बछड़े से शादी रचाई है। इतना ही नहीं वह बछड़े को अपने पति की तरह ही प्यार करती हैं। उसे अपने साथ बेड पर भी सुलाती हैं। वह पूरा दिन बछड़े की देखभाल में लगी रहती है। ऐसे में खिम हैंग का यह पति प्रेम देखकर हर कोई हैरान है। खिम हैंग का कहना है कि उनके पति टोल खूत इस बछड़े के रूप में वापस उनके पास आए हैं।
बालों को सहलाने लगा
इतना ही नहीं उन्हें इस बात पर पूरा विश्वास भी है क्योंकि एक दिन उनके पति की आत्मा उनके समीप आई थी। उसने उनसे कहा था कि मैं तुम्हारा पति टोल खूत हूं। इसके बाद वह बछड़ा उनके समीप आया और उनके बालों को सहलाने लगा। इतना ही नहीं उनकी गर्दन को चूमा। इतना ही नहीं यह बछड़ा बिल्कुल वैसे ही सीढ़िया चढ़ता है जैसे उनके पति चढ़ते थे। जिससे उन्हें भी अहसास हो गया कि यह उनका पति ही है। सबसे खास बात तो यह है कि वह बछड़े को उसी कमरे में रखती हैं। जिसमें उनके पति रहते थे। हालांकि उनके बच्चे इस बछडे को अपना पिता नहीं मानते हैं।