आया था चोरी करने, खुद मांगने लगा मदद
रूस में एक चोर के साथ कुछ ऐसा हुआ वो खुद ही मदद मांगने लगा।
सड़क पर जमकर हुई धुनाई
रूस में राह चलते सड़क पर एक मजेदार वाक्या देखने को मिला। दरअसल साउथ ईस्ट रशिया के नाकोढाका इलाके में एक महिला फुटपाथ पर चल रही थी। एक चोर काफी देर से उसका पीछा कर रहा था। पहले तो भीड़-भाड़ देख चोर की हिम्मत नहीं हुई। लेकिन जैसे ही सन्नाटा हुआ, चोर ने महिला के हाथ से मोबाइल छीनने की कोशिश की। लेकिन महिला काफी मजबती से मोबाइल पकड़े थी। चोर के छूते ही महिला ने खुद ही उसका हाथ पकड़ लिया और उसे गिरा दिया।
आसपास वालों से मांगी मदद
इस घटना का पूरा वीडियो वहां मौजद एक शख्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। महिला ने चोर को हाथ पकड़कर उसे इतनी तेजी से घुमाया कि वह गोल-गोल घूमकर सड़क पर गिर पड़ा। महिला का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ, उसने चोर को घुटने के बल बिठाकर उसके गाल पर जमकर तमाचे जड़े। लगातार पिटाई होने के बाद चोर को मदद की जरूरत पड़ी। बगल से एक कार वाला निकला, चोर ने मदद की गुहार लगाई। लेकिन कार में बैठे शख्स ने उसकी हेल्प नहीं की।