Move to Jagran APP

ये पक्षी इंसानों की तरह बिताता है दाम्पत्य जीवन

उडऩे वाले पक्षियों में विश्व का सबसे बड़ा पक्षी सारस एक ही जीवनसाथी के साथ पूरा जीवन बिताने के कारण आदर्श दाम्पत्य का प्रतीकमाना जाता है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Tue, 29 Mar 2016 10:42 AM (IST)Updated: Tue, 29 Mar 2016 10:48 AM (IST)
ये पक्षी इंसानों की तरह बिताता है दाम्पत्य जीवन

डूंगरपुर। उडऩे वाले पक्षियों में विश्व का सबसे बड़ा पक्षी सारस एक ही जीवनसाथी के साथ पूरा जीवन बिताने के कारण आदर्श दाम्पत्य का प्रतीकमाना जाता है। मान्यता है कि इस जोड़े में अगर कोई एक पक्षी मर जाता है या मार दिया जाता है तो दूसरा भी वहीं खड़ा-खड़ा रोता रहता है और कभी-कभी तो अपने प्राण भी त्याग देता है या जिंदा बचने पर पूरा जीवन अकेले ही बिताता है।

loksabha election banner

इसे वागड़ में हरोड़ा या हरोड़ी के नाम जाना जाता है। सारस को मानसून के आगमन का प्रतीक भी माना जाता है। वर्षा ऋतु के आगमन के साथ ही यह जोड़ा प्रणय नृत्य करता है। धान के खेत इसकेआदर्श आवास है। नम भूमि एवं तालाबों में इसका बसेरा होता है। जिले में बोड़ीगामा, साबला, पूंजपुर, बड़ौदा, खेमपुर, गणेशपुर, गामड़ी निठाउवा, सोलज, भीलुड़ा, धम्बोला आदि जलाशयों में यह सामान्य तौर पर दिखाई देता है। प्राकृतिक आवास नष्ट व प्रदूषित होने से इनकी संख्या काफी कम हो गई है।

इस तोते का कारनामा सुन चौंक जाएंगे आप

बंदर ने चुकायी भूख की इतनी बड़ी कीमत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.