मरीज की गिटार बजाते हुये सर्जरी देखी है क्या
डॉक्टर जब मरीज की सर्जरी करते हैं तो सबसे पहले उसे बेहोश किया जाता है। हम आप को एक ऐसी अनोखी सर्जरी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें मरीज गिटार बजा रहा था और डॉक्टरी सर्जरी कर रहे थे।
बैंगलुरु का है मामला
यह अजीबो गरीब मामला बैंगलुरु के एक अस्पताल का है। बैंगलुरु में ब्रेन की सर्जरी के दौरान एक मरीज गिटार बजाते हुये नजर आया। बैंगलुरु के एक अस्पताल में 32 साल का युवक ऑपरेशन टेबल में म्यूजिशियन बनता दिखाई दिया। उस टेकी को न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर की शिकायत थी। डॉक्टरों ने उसे ऑपरेशन करने की सलाह दी थी। ढेढ़ साल पहले जब वो शख्स गिटार बजा रहा था। तब उसकी मांसपेशियों में दर्द हुआ। जिससे इस बीमारी का पता लगा। ऑपरेशन टेबल पर जब सर्जन उसकी ब्रेन की कुछ मांसपेशियों को जला रहे थे तो वो गिटार बजा रहा था। जिससे पता चल सके की कहां बीमारी है।
बीमारी को डायस्टोनिया कहते हैं
इस बीमारी को डायस्टोनिया कहते हैं। ये बीमारी महिलाओं से ज्यादा पुरुषों में होती है। इस बीमारी में आपके शरीर के काफी हिस्से प्रभावित होते हैं। ऑपरेशन के दौरान उसकी मांशपेशियों को झटके दिए जा रहे थे। ब्रिटिश कोलंबिया यूनिवर्सिटी के सीनियर न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. संजव सीसी ने कहा है कि उसे समस्या उस समय आती थी जब वह गिटार बजाता था। ऐसे में हमारे लिए प्रॉब्लम और उसकी सही जगह समझना बेहद जरूरी था। करीब 7 घंटे की सर्जरी के बाद वो ठीक हो गया। यह अपनी तरह की पहली सर्जरी थी जिसमें गिटार बजाते हुये सर्जरी पूरी की गई।