वायरल वीडियो! गर्लफ्रेंड को नाला पार कराने के लिए बाहुबली बनना पड़ गया भारी
कई बार ब्वॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को परेशानी से बचाने के लिए खुद को परेशानी में डाल देते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक जोड़े की कुछ अनोखी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहा है...
फिल्म बाहुबली वाला सीन
फिल्म बाहुबली का वो वाला सीन तो याद होगा जब देवसेना को नाव में बैठाने के लिए बाहुबली ने अपने कंधों का पुल बनाया था। हालांकि इसमें देवसेना आराम से बाहुबली के कंधे से गुजर गई थीं। यह किरदार लोगों को बहुत पसंद आया था। ऐसे में इन दिनों एक गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड का कुछ ऐसा ही कारनामा सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनकी तस्वीरे और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर लोगों की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है। तस्वीरों में साफ है कि एक लड़का अपनी लड़की मित्र और दसूरे दोस्तों के साथ घूमने जाता है। इस दौरान रास्ते में एक नाला करीब तीन-चार फिट चौड़ा था। जिसमें सभी नाला पार करने की कोशिश करते है। ऐसे में लड़की नाला नहीं पार कर पा रही थी।
लड़का पानी में जा गिरा
इस दौरान वह लड़का कोशिश करता है कि उसकी दोस्त को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए वह नाले में पुल बन जाता है। इसके बाद लड़की से कहता है कि वह उसके ऊपर से निकल जाए। ऐसे में जैसे ही वह लड़की लड़के के ऊपर से गुजर गई। हालांकि इसके बाद लड़के का बुरा हाल हो गया। वह उठ नहीं पा रहा था। इसके बाद उसके दोस्तों ने उठाने की कोशिश लेकिन वह लड़का पानी में जा गिरा। ऐसे में उसके साथी उस पर हंसने लगे। वहीं इन तस्वीरों को देखकर लोग इन पर खूब कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग उसके इस कारनामे की तारीफ तो कुछ लोग पागलपंती बता रहे हैं।