इस गांव में धूप से गल जाती है त्वचा
ब्राजील के साओ पाउलो में अरारस गांव में रहने वाले लोग एक अजीबोगरीब दुर्लभ बीमारी से पीडि़त हैं। इस बीमारी का नाम है एक्सपी। इस बीमारी में धूप से स्किन गल जाती है। यह बीमारी लाखों लोगों में से केवल 3 प्रतिशत को ही होती है। इस बीमारी से पीडि़त
ब्राजील के साओ पाउलो में अरारस गांव में रहने वाले लोग एक अजीबोगरीब दुर्लभ बीमारी से पीडि़त हैं। इस बीमारी का नाम है एक्सपी। इस बीमारी में धूप से स्किन गल जाती है। यह बीमारी लाखों लोगों में से केवल 3 प्रतिशत को ही होती है। इस बीमारी से पीडि़त लोगों के लिए धूप में चलना एक सजा के बराबर है। यह बीमारी जब बहुत अधिक बढ़ जाती है तो त्वचा के कैंसर का रूप ले लेती है और तब इसका इलाज बहुत मुश्किल हो जाता है।
धूप के कारण त्वचा रूखी और धब्बेदार हो जाती है जिससे चेहरा बेहद खराब लगने लगता है। इस गांव में रहने वाले लोगों का मुख्य कार्य खेती ही है इसलिए इन लोगों को न चाहते हुए भी धूप में जाना पड़ता है।
इस बीमारी की वजह से यहां रहने वाले लोगों की जिंदगी कठिन हो रही है। यहां रहने वाले लोगों में 40 में से 1 व्यक्ति इस बीमारी से पीडि़त है। कई लोगों में यह बीमारी अनुवांशिक भी है।
गांव में रहने वाले जालमा एन्टोनियो काफी समय से इस बीमारी से पीडि़त हैं। खेती से जुड़े होने के कारण उन्हें धूप में काम करना पड़ता था। इस वजह से उनकी त्वचा इतनी खराब हो गई, उनके नाक, होंठ, गाल और आंख सब पिघल कर बिगड़ गये। उनकी अब तक 50 से ज्यादा सर्जरी हो चुकी है। अब वह धूप से बचने के लिए ऑरेंज मास्क और टोपी पहनते हैं।
हालांकि अब गांव इस बीमारी को लेकर जागरुक हो गया है। बच्चों को इसके प्रारंभिक लक्षणों के बारे में बताया जाता है और उन्हें इससे बचाव की सलाह भी दी जाती है।