Move to Jagran APP

67 वर्षीय महिला की आंख में फंसे 27 कांटैक्ट लैंस, डॉक्‍टर हैरान

इंसान के शरीर में आंखे बहुत ही सेंसट‍िव होती है। उनमें जरा सा कुछ भी चला जाता है तो परेशानी होती है, लेकि‍न ब्रिटेन में एक महि‍ला के आंख में 27 कांटैक्ट लैंस फंसे पाए गए हैं।

By shweta.mishraEdited By: Published: Mon, 17 Jul 2017 10:05 AM (IST)Updated: Mon, 17 Jul 2017 03:00 PM (IST)
67 वर्षीय महिला की आंख में फंसे 27 कांटैक्ट लैंस, डॉक्‍टर हैरान
67 वर्षीय महिला की आंख में फंसे 27 कांटैक्ट लैंस, डॉक्‍टर हैरान

सर्जरी फ‍िलहाल के लि‍ए रोकी

loksabha election banner

जी हां इन द‍िनों ब्रिटेन की एक 67 वर्षीय महिला काफी चर्चा में है। मह‍िला की आंखों की हाल ही में मोतियाबिंद की सर्जरी होनी थी। ऐसे में जब वह जांच कराने के लि‍ए बर्मिघम के पास सोलीहुल अस्पताल गई। यहां पर प्रशिक्षु नेत्र विशेषज्ञ रूपल मोरजारिया ने महिला की आंख का चेकअप क‍िया। इस दौरान डॉक्‍टर उसकी आंख की अंदर की हालत देखकर हैरान हो गए क्‍योंक‍ि उसकी आंख में अंदर कांटैक्ट लैंस फंसे थे। जि‍समें पहले 17 और बाद में करीब 10 कांटैक्ट लैंस और जांच में म‍िले। इसके बाद डॉक्‍टर ने मह‍िला की आंख की मोतियाबिंद की सर्जरी फ‍िलहाल के लि‍ए रोक दी। 

कभी कोई परेशानी नहीं हुई

वहीं इस पूरे मामले में नेत्र विशेषज्ञ रूपल मोरजारिया का कहना है क‍ि मह‍िला ने बताया कि‍ वह करीब 35 वर्षों से डिस्पोजेबल कांटैक्ट लैंस लगा रही थी। इस दौरान उसे कभी कोई परेशानी नहीं हुई। जि‍ससे उसने कभी क‍िसी नेत्र विशेषज्ञ से कंसल्‍ट भी नहीं कि‍या। सबसे ज्‍यादा हैरान करने वाली बात यह है क‍ि मह‍िला को कोई ज्‍यादा परेशानी नही हो रही थी। जबक‍ि इतनी बड़ी संख्‍या में लैंस फंसे होने से मह‍िला का जलन से बुरा हाल होना चाह‍िए। मह‍िला आंखों में बुढापे का दर्द समझकर बरदाश्‍त कर रही थी। उसे लग रहा था क‍ि आंखों में होने वाली जल और चुभन मोत‍ियाबिंद की वजह से हो रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.