Move to Jagran APP

शादी की उम्र में बन गई नानी

इस उम्र में जहां हर लड़की अपनी शादी के बारे में सोचती है वहीं यह लड़की नानी बन गई। इस लड़की का नाम रिफ्का है, जिसने इतनी कम उम्र में नानी बनकर सबको चौंका दिया है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Sat, 27 Feb 2016 12:04 PM (IST)Updated: Sat, 27 Feb 2016 12:14 PM (IST)
शादी की उम्र में बन गई नानी

23 साल की उम्र में अगर कोई महिला नानी बन जाये तो यह वाकई हैरान करने वाली बात होगी। लेकिन भारत समेत ऐसे कई देश हैं जहां बाल विवाह कानूनी रूप से अपराध होने के बावजूद भी ये प्रथा बंद नही हुई है। इसी का परिणाम यह हुआ कि मात्र 23 साल की उम्र में एक लड़की नानी बन गई।

loksabha election banner

जी हां, इस उम्र में जहां हर लड़की अपनी शादी के बारे में सोचती है वहीं यह लड़की नानी बन गई। इस लड़की का नाम रिफ्का है, जिसने इतनी कम उम्र में नानी बनकर सबको चौंका दिया है।

दरअसल यूरोप में स्थित रोमानिया एक ऐसा देश है जहां पर जल्दी शादी करने की प्रथा है। इसी प्रथा के कारण रिफ्का का विवाह 2 साल की उम्र में कर दिया गया। लेकिन 11 साल की उम्र में उसने अपने पति को छोड़ दिया और किसी और लड़के से भागकर शादी कर ली। 12 साल की उम्र में रिफ्का ने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम मारिया रखा गया। रिफ्का की बेटी मारिया की शादी भी जल्दी करवा दी गई जिसके चलते मारिया ने भी 11 साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया इस तरह अगर अनुमान लगाया जाए तो रिफ्का केवल 23 साल की उम्र में नानी बन गई हैं। लेकिन रिफ्का चाहती है कि उसकी बेटी अब पढ़ाई लिखाई करे।

एक महिला के 14 बच्चे, लेकिन इनके पिता हैं अलग-अलग

नानी ने दिया नातिन को जन्म


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.