साल का सबसे रोमांटिक दिन है आज
आज जिनकी भी शादियां होंगी वे अटूट रहेंगे। अब तक की जानकारी के अनुसार 3000 जोड़े आज के दिन विशेष रूप से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दिल्ली में भी कई जोड़े इस दिन के साथ जुड़ने के लिए आज शादियां करने जा रहे हैं। इसलिए सड़कों पर अगर ट्रैफिक दिखे तो कोई आश्चर्य की बात नहीं। आज के दिन जन्म लेने वाले बच्चे भी बहुत बुद्धिमान और यशस्वी होंगे ऐसा ज्योतिषशास्त्र का मानना है। इतनी सारी संभावनाएं इस दिन के साथ जुड़ी हैं क्योंकि आपने शायद ध्यान नहीं दिया लेकिन आज की तारीख कैलेंडर के इतिहास में नायाब है।

याद कीजिए आज की तारीख क्या है। आज है 11 दिसंबर 2013 यानि 11/12/13। ग्रैगेरियन कैलेंडर में विषम संख्याओं का यह अद्भुत मेल अब 90 सालों तक नहीं आएगा। इसे ट्रंपेट डे भी कहा जाता है क्योंकि यह उच्चारण किए जाने के क्त्रम इससे कुछ ब्रास इंस्ट्रूमेंट की तरह ध्वनि आती है। अगली शताब्दी में 1/1/1, 1/2/3 आएंगे लेकिन इसके लिए तब आप नहीं होंगे। अंक ज्योतिष खास रूप से आज की तारीख को हर दृष्टि से शुभ मानता है। आज के दिन होने वाली शादियां और आज के दिन पैदा होने वाले बच्चे भी विशेष प्रभावशाली होंगे। इसलिए दुनिया भर में इस तारीख को स्पेशल बनाने के लिए लोग कई दिनों से तैयारियों में जुटे हैं। दुनियाभर के कई जोड़े आज शादी करेंगे और गर्भवती महिलाओं ने खास तौर से आज अपनी डिलीवरी डेट रखवाई है।
आज के बाद तारीखों का ठीक यही संयोग तो 90 सालों के बाद आएगा लेकिन ऐसे कुछ अन्य संयोग अगले वर्ष भी आने वाले हैं तो अगर आप इस दिन के लिए कोई विशेष तैयारी नहीं कर सके हैं तो इन अगली तारीखों के लिए कर सकते हैं। अमेरिकन कैंलेडर के अनुसार 13 दिसंबर, 2014 जो 12/13/14 लिखा जाता है, भी खास दिन माना जा रहा है। बहरहाल आज की इस तारीख में अपने लिए खास बनाने के सबके अपने तरीके हैं। लेकिन अगर आपकी न शादी होनी है, न बच्चे तो आप ईनाम जीतकर इसे खास बना सकते हैं। कैलिफोर्निया का एक रिटायर्ड टीचर ने इस खास दिन सबसे खास तरीके से मनाने का एक सबसे यूनिक आईडिया बताने वाले को, जो हमेशा यादगार रहे, 1 हजार 112.13 डॉलर का ईनाम देने की घोषणा भी की है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर