दिल्ली: यमुना का जलस्तर कम हुआ
नई दिल्ली [जासं]। हथिनी कुंड बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़ने से उफान पर आई यमुना का जलस्तर अब नीचे आ गया है। जिससे यमुना किनारे रहने वाले लोगों की दिनचर्या पटरी पर लौटने लगी है।
नई दिल्ली [जासं]। हथिनी कुंड बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़ने से उफान पर आई यमुना का जलस्तर अब नीचे आ गया है। जिससे यमुना किनारे रहने वाले लोगों की दिनचर्या पटरी पर लौटने लगी है।
पुराने यमुना पुल से रेल के साथ ही वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। जिससे यात्रियों की परेशानी भी कुछ कम हुई है। पानी कम होने से लोगों को उम्मीद है कि शीघ्र ही वह अपने घर में चले जाएंगे।
दिल्ली सरकार का राजस्व विभाग और दिल्ली नगर निगम जलभराव वाले इलाकों में बीमारी फैलने की आशंका के मद्देनजर दवा का छिड़काव कराने में जुटा हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि इन इलाकों में जलजनित बीमारियां फैल सकती हैं।
यमुना के जलस्तर में वृद्धि को लेकर पूछने पर सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल ऐसी कोई संभावना नहीं है। हथिनी कुंड से अब बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कोई संकेत नहीं मिले हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर