जॉन अब्राहम ने लॉन्च की यामाहा FZ-25 बाइक, कीमत 1.19 लाख रुपए
यामाहा के ब्रैंड अम्बेस्डर जॉन अब्राहम ने नई बाइक FZ25 को आज दिल्ली में लॉन्च किया है
नई दिल्ली (बनी कलरा)। यामाहा के ब्रैंड अम्बेस्डर जॉन अब्राहम ने नई बाइक FZ 25 को आज दिल्ली में लॉन्च किया है। बाइक में ब्लू कोर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। यामाहा ने इस बाइक को 20 से 30 साल के लोगों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। 250cc सेगमेंट में यामाहा की यह पहली बाइक है जिसे भारत में लॉन्च किया गया है। आपको बता दें की FZ 250 बाइक वही है जो ब्राज़ील में फेज़र 250 के नाम से बिकती है।
क्या है खास?
बाइक में 4 स्ट्रोक, 2 वाल्व, एयर कूल्ड, सिंगल सिलेंडर, 249cc इंजन का इंजन लगा है। यह इंजन 20.9PS की पॉवर और 20NM का टॉर्क देता है। यह इंजन BS IV उत्सर्जन स्टैंडर्ड से लैस किया गया है। बाइक के फ्रंट टायर में 282mm डिस्क ब्रेक लगा है जबकि इसके रियर टायर में 220mm डिस्क ब्रेक लगा है। ताकि राइडर को बेहतर ब्रेक मिल सके। बाइक का वजन 148kg है। यामाहा ने बाइक की माइलेज का खुलासा नहीं किया है पर इतना जरूर बताया है की बाइक बेहतर माइलेज के साथ जबरदस्त पॉवर देगी।
लुक्स और डिज़ाइन के मामले में नई FZ 25 बेहद स्पोर्टी बाइक के रूप में सामने आई है कंपनी को पूरी उम्मीद है। ग्राहकों को बाइक जरूर पसंद आएगी। इसका ग्राउंडक्लेरेंस 160mm है जिसकी मदद से बाइक खराब रास्तों पर आराम से निकल जाती है। इसके अलावा इसमें लगा रियर सस्पेंशन आरामदायक राइड के लिए काफी मददगार साबित होगा।
कीमत:
यामाहा ने नई FZ 25 की कीमत 1,19,500 रुपए (दिल्ली एक्स शोरूम) रखी गई है। देखा जाए तो कीमत के लिहाज से बाइक बहुत ज्यादा महंगी नहीं लगती। बाइक का सीधा मुकाबला TVS अपाचे 200, बजाज पल्सर 200NS जैसी बाइक्स से होगा ।