9 साल बाद केरल में खिला दुनिया का सबसे बड़ा फूल
9 साल के बाद केरल में दुनिया का सबसे बड़ा फूल खिला है। इंडोनेशिया के सुमात्रा क्षेत्र मूल के इस पौधे के बीच को 9 साल पहले यहां लगाया गया था।
परिया (केरल)। उत्तरी वायांड में परिया के नजदीक स्थित अलाट्टिल के गुरुकुल बोटैनिकल सैंक्चुअरी के आगे पिछले सैंकड़ों लोग कतार में खड़े हैं। लोगों की यह कतार ‘एमोर्फोफैल्लस टाइटैनम’ नाम के एक विशेष फूल की झलक लेना चाहती है।
9 साल के बाद केरल में दुनिया का सबसे बड़ा फूल खिला है। इंडोनेशिया के सुमात्रा क्षेत्र मूल के इस पौधे के बीच को 9 साल पहले यहां लगाया गया था। इस फूल की खुशबू तो कह नहीं सकते क्योंकि इसकी महक सड़े हुए मांस की तरह काफी गंदी होती है। यह केवल 48 घंटे तक ही खिला रहता है।
इस सैंक्चुअरी की देखभाल करने वाले सुमा केलोथ ने हिंदू को बताया कि यह फूल सेल्फ पॉलिनेट (स्व निषेचन) नहीं कर सकते। इसलिए इसकी बदबू से इसपर वैसी ही मक्खियां आकर्षित होती हैं जो जानवरों के शवों आदि पर होते हैं। इन्हीं मक्खियों के जरिए परागण होता है।
इस बार प्रतिकूल मौसम में भी महक रही फूलों की घाटी
बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा फ्लोर मिल