सपा सरकार कर रही सैफई के खेत बांटने जैसे काम : महेन्द्र पांडेय
केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडेय कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में कुछ ऐसे कार्य कर रही है जैसे सैफई के खेत बांट रही है।
गोरखपुर (जेएनएन)। केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडेय कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में कुछ ऐसे कार्य कर रही है जैसे सैफई के खेत बांट रही है। इससे इतर भाजपा की सरकारों ने हमेशा विकास को तरजीह दी है। उल्लेखनीय है कि आज सपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में यश भारती सम्मान बांटते समय कुछ ऐसी ही उदारता दिखाई। इसके लिए पहले 54विभूतियों को चुना गया था लेकिन बाद में बढ़ते-बढ़ते यह संख्या 73 तक पहुंच गई।
पढ़ें- यश भारती की सूची में छह नए नाम और जुड़े, आज मिलेगा सम्मान
बस्ती में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में महेंद्र पांडेय ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और बताया कि रेल के क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने विशेष कार्य किया है। सरकार ने पहली बार राजा सुहेलदेव के नाम पर ट्रेन चलाई है। मोदी जी ने कहा कि 2022 तक कोई भी गरीब आवास के बगैर नहीं रहेगा। ऐसी योजना प्रधानमंत्री मोदी ने बनाई है। प्रदेश में केंद्र सरकार ने बिजली, शिक्षा, चिकित्सा में ढेरों कार्य किए हैं। केंद्र सरकार योजनाओं में रुपये भेजती है और वह लगातार पैसे दे रही है पर जिसको लागू करना है वही इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। भाजपा-भासपा गठबंधन सपा सरकार को हटाने का काम करेगा।
अचानक मुख्यमंत्री अखिलेश को बुलाकर राज्यपाल ने मांगी सारी जानकारी