मिट्टी खिसकने से दबे मजदूर, एक की मौत
रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दो मजदूरों को सकुशल निकाल लिया गया लेकिन एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान पूर्णिया (बिहार) के रहने वाले अनिल कुमार उर्फ बावर्ची की मौत हो गई।
अमृतसर, जागरण ब्यूरो। पंजाब के राम नगर कॉलोनी में शनिवार को सीवरेज की खुदाई के दौरान मिट्टी खिसकने से तीन मजदूर दब गए। साढ़े तीन घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दो मजदूरों को सकुशल निकाल लिया गया लेकिन एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान पूर्णिया (बिहार) के रहने वाले अनिल कुमार उर्फ बावर्ची की मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राम नगर की टावर वाली गली में सीवरेज डालने का काम चल रहा है। ठेकेदार इंद्रजीत सिंह के आदेश पर गली को लगभग आठ फुट तक खोदा जा चुका था। खुदाई की मिट्टी को गड्ढे के आसपास फेंका जा रहा था। चार मजदूर कैप्टन, बावर्ची, राम प्रसाद और अशोक काम कर रहे थे। गड्ढे में लगाई गई सीढ़ी पर खड़े होकर कैप्टन सीमेंट व अन्य सामान नीचे पहुंचा रहा था। इस दौरान गड्ढे के किनारों पर लगे मिट्टी के ढेर अचानक खिसकने लगे और तीन मजदूर नीचे दबने लगे। इस पर सीढ़ी पर खड़ा कैप्टन किसी तरह गड्ढे से बाहर आया। उसने अन्य तीन मजदूरों का बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन मिट्टी उन पर लगातार गिरती जा रही थी।