Move to Jagran APP

महिला NGO कार्यकर्ता को अगवाकर आप्रकृतिक संबंध बनाने की कोशिश

हरिनगर इलाके में 30 वर्षीय महिला को अगवा कर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला के मुताबिक , शुक्रवार रात को तीन युवकों ने उसे कार से अगवा कर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने की कोशिश, छेड़छाड़ और मारपीट की। हरिनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

By JP YadavEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2015 09:14 AM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2015 09:29 AM (IST)
महिला NGO कार्यकर्ता को अगवाकर आप्रकृतिक संबंध बनाने की कोशिश

नई दिल्ली। हरिनगर इलाके में 30 वर्षीय महिला को अगवा कर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला के मुताबिक, दो दिन पहले रात को तीन युवकों ने उसे कार से अगवा कर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने की कोशिश, छेड़छाड़ और मारपीट की। हरिनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

पुलिस के अनुसार, महिला अपने परिवार के साथ हरिनगर इलाके में रहती है और एनजीओ में कार्यरत है। शुक्रवार रात पीड़िता ने पीसीआर को फोन कर बताया कि तीन युवकों ने उसे कार से अगवा कर लिया और कुकर्म करने की कोशिश की।

मोबाइल व नकदी लूटकर बिंदापुर में छोड़कर फरार हो गए हैं। पीसीआर कर्मी मौके पर पहुंचे और पीड़िता को लेकर बिंदापुर थाने गए। थाने में पीड़िता ने बताया कि वह कार्यालय से घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी, तभीकार सवार तीन युवकों ने उसे अगवा किया। घटना डाबड़ी में हुई है।

पुलिस उसे लेकर डाबड़ी थाने पहुंची, तो वहां उसने सागरपुर से अगवा किए जाने की बात कही। सागरपुर थाने पहुंचने पर उसने मायापुरी से अगवा किए जाने की बात बताई। पुलिस उसे लेकर मायापुरी थाने पहुंची। पुलिसकर्मियों ने बताया कि मायापुरी में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।

आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस पर उसने बताया कि उसे हरिनगर से अगवा किया गया था। पुलिस के मुताबिक, जिस एनजीओ में युवती काम करती है, उसका किसी से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। एनजीओ और पीड़ित महिला ने प्रॉपर्टी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करवा रखा है।

महिला ने प्रॉपर्टी मालिक के बेटे और दोस्तों पर आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाया है कि पुलिस उसकी शिकायत दर्ज करने के बदले सीमा विवाद में उलझी रही। वह उसे एक थाने से दूसरे थाने ले गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.