Move to Jagran APP

करवा चौथ: महिलाओं का इंतजार खत्म, देश के कई हिस्सों में हुआ चांद का दीदार

माना जाता है कि सुहागनें ये व्रत अपने पति की लंबी आयू की कामना के लिए रखती हैं और फिर शाम को चांद देखकर ही खाना खाती हैं।

By Atul GuptaEdited By: Published: Wed, 19 Oct 2016 08:09 PM (IST)Updated: Wed, 19 Oct 2016 09:27 PM (IST)

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत समेत दुनियाभर में महिलाओं ने आज अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। दिनभर व्रत रखने के बाद महिलाएं अब चांद का दीदार कर अपना व्रत खोलेंगी। आज के दिन चांद की पूजा के बाद पति के हाथों से पानी पीकर व्रत तोड़ने का रिवाज है।

loksabha election banner

पिछले कई दिनों से करवा चौथ को लेकर बाजार में जबरदस्त उत्साह का मोहैल है। वहीं आज करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाएं श्रृंगार और हाथों में मेंहदी लगाए करवा चौथ की पूजा करतीं नजर आईं।

पढ़ेंः करवाचौथ पर राशि के अनुसार दें उपहार तो दांपत्य जीवन में हमेशा खुशहाली रहेगी

माना जाता है कि सुहागनें ये व्रत अपने पति की लंबी आयु की कामना के लिए रखती हैं और फिर शाम को चांद देखकर ही खाना खाती हैं। महिलाओं में इस त्योहार को लेकर काफी उत्साह रहता है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में करवा चौथ का त्योहार खास उत्साह के साथ मनाया जाता है।

कब कहां दिखेगा चांद?

उत्तर प्रदेश में चांद 8 बजकर 35 मिनट पर दिखेगा। मुंबई में चांद 9 बजकर 21 मिनट पर दिखेगा। राजस्थान में चांद 8 बजकर 56 मिनट पर दिखेगा। हिमाचल प्रदेश में चांद 8 बजकर 43 मिनट पर दिखेगा। पंजाब में चांद 8 बजकर 49 मिनट पर दिखेगा। हरियाणा में चांद 8 बजकर 48 मिनट पर निकलेगा। बेंगलुरु की बात करें तो वहां चांद 9 बजकर 9 मिनट पर निकलेगा। कोलकाता में चांद 8 बजकर 11 मिनट पर निकलेगा।

पढ़ें- करवा चौथ का नया ट्रेंड - जब बीवी रख सकती व्रत तो हम क्यों नहीं ?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.