महिला को तीन दिन से कमरे में बंद कर रखा था भूखा प्यासा, कैसे छुटी चंगुल से पढ़ें,,
शहर के करीब दो किलोमीटर दूर चोरपानी गांव में एक महिला को उससे ससुराल वालों ने तीन दिन से कमरे में बंद कर रखा था। इतना ही नहीं उसे तीन दिन से खाना तक नहीं दिया गया और न ही पानी।
रामनगर। शहर के करीब दो किलोमीटर दूर चोरपानी गांव में एक महिला को उससे ससुराल वालों ने तीन दिन से कमरे में बंद कर रखा था। इतना ही नहीं उसे तीन दिन से खाना तक नहीं दिया गया और न ही पानी। इसके बावजूद महिला इस प्रताड़ना से कैसे मुक्त हुई आइए जानते हैं पूरा मामला।
पौड़ी जिले के खतौली गांव की लता देवी का यहां रामनगर के चौरपानी में ससुराल है। बताया जा रहा है कि ससुराल पक्ष आएदिन उसे प्रताड़ित करते हैं। करीब तीन दिन से उसे ससुराल वालों ने कमरे में बंद किया हुआ था।
इसका पता जब गांव वालों को चला तो ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अमिता लोहनी को दी। इस पर अमिता लोहनी ने कोतवाली पुलिस के साथ मोके पर जाकर कमरा खुलवाया और महिला को कैद से मुक्त कराया।
लता देवी ने आरोप लगाया कि उसका पति मनोज गुसाई, ससुर मोहन व सास अक्सर दहेज की मांग को लेकर उसको प्रताड़ित करते हैं। तीन दिन से वे उससे मारपीट करते रहे और उसे कमरे में बंद करके रखा हुआ है। यही नहीं उसे भूखा-प्यासा रखा जा रहा है। महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर भी दी है।
पढ़ें-सातवीं पत्नी को खाई में धकेला, जलती लकड़ी से दागा शरीर, आगे क्या हुआ जानने को पढ़ें