सिविल सेवा के लिए आगे आएं महिलाएं
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) महिला अभ्यर्थियों को सिविल सेवा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। सिविल सेवा-2015 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए जारी अधिसूचना में आयोग ने यह पहल की है।
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) महिला अभ्यर्थियों को सिविल सेवा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। सिविल सेवा-2015 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए जारी अधिसूचना में आयोग ने यह पहल की है।
आयोग के मुताबिक सरकार कर्मचारियों की संख्या में लैंगिक समानता बनाए रखने को लेकर प्रयासरत है। इसके तहत ही महिला अभ्यर्थियों को सिविल सेवा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रारंभिक परीक्षा 23 अगस्त को देश भर के 71 केंद्रों के तकरीबन तीन हजार जगहों पर आयोजित किए जाएंगे।
ज्ञात हो कि वर्ष 2010, 2011 और 2012 में महिलाओं ने सिविल सेवा में शीर्ष स्थान प्राप्त किया था। सिविल सेवा के जरिये आइएएस, आइएफएस, आइपीएस के अलावा अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाता है। हर साल आयोजित होने वाली इस परीक्षा में हजारों की संख्या में परीक्षार्थी शामिल होते हैं।