अमेरिकी वीजा पाने के लिए नाविक को बनाया अपना नकली पति, गिरफ्तार
अमेरिका जाने के लिए एक गुजराती महिला ने फर्जी शादी बताकर वीजा इंटरव्यु में पहंची... नाविक को बताया अपना पति।
नई दिल्ली (जेएनएन)। अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में वीजा साक्षात्कार देने के लिए आई एक महिला को तब गिरफ्तार कर लिया गया जब वो एक नाविक को अपना पति बता कर अपनी झूठी शादी का दावा कर रही थी। जानकारी के अनुसार साक्षात्कार के दौरान जब महिला, अधिकारियों को ये समझाने में नाकामयाब रही कि उसके पति के पासपोर्ट में इतने सारे वीजा स्टाम्प हैं लेकिन उनके पासपोर्ट में एक भी नहीं है, ऐसा क्यों? दोनों को धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताया जाता है कि 3 मई को होने वाले साक्षात्कार के लिए गुजरात निवासी किरण परमार को जब लगा कि वो वीजा साक्षात्कार में पास नहीं हो पाएगी तो उसने एक एजेंट की मदद से एक बेरोजगार नाविक निकोलस जूड को अपनी मदद के लिए हायर किया। दरअसल महिला, अमेरिका में रहकर गैरकानूनी काम करने वाले अपने मंगेतर से मिलने पहली बार जा रही थी। वो औपचारिक तरीके से वहां नहीं जा सकती थी क्योंकि इससे उस देश में उसकी अर्ध-कानूनी स्थिति का पर्दाफाश हो जाने का डर था। जानकारी के मुताबिक, नकली पति बनने के लिए जूड को 1.5 लाख रुपए की रकम ऑफर गई थी।
युएस कांसुलेट के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें परमार पर तब संदेह हुआ जब वो बांद्रा निवासी शख्स को अपना पति कहने लगी, जबकि उन दोनों में कोई मेल नहीं था। अधिकारियों ने उनसे कहा कि विवाहित होने के नाते ऐसा कैसे संभव है कि पति के साथ पत्नी एक बार भी युएस विजिट नहीं कर पाई, जबकि कथित तौर पर अपना पति बताने वाले निकोलस के पासपोर्ट में कई वीजा स्टाम्प थे जो इस बात की तस्दीक करते थे कि वो कई बार विदेश का दौरा कर चुका है।
ऐसे ही काफी सवालों के जवाब में उनका झूठ पकड़ा गया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। जूड ने बताया कि वो पिछले कई महीनों से बेरोजगार होने और बीमार होने के कारण उसने परमार के द्वारा दिया गया ऑफर स्वीकार कर लिया था। पुलिस अब उस एजेंट की तलाश कर रही है जिसने उसे जूड से मिलाने में मदद की थी।
यह भी पढ़ें : तमंचे वाली प्रेमिका ने दूल्हे से कर ली शादी