Move to Jagran APP

कंबल लेने आई महिला को मिला कफन

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन समारोह के जश्न पर बांटे जा रहे कंबल लेने आई महिला को आखिर कफन नसीब हुआ। अव्यवस्था के चलते मची भगदड़ में उसकी मौत हो गई, जबकि 12 महिलाएं घायल हो गई और कई लोग बेहोश हो गए। उत्साही कार्यकर्ताओं ने बदायूं और

By manoj yadavEdited By: Published: Sat, 22 Nov 2014 07:33 PM (IST)Updated: Sat, 22 Nov 2014 09:01 PM (IST)
कंबल लेने आई महिला को मिला कफन

जेएनएन, लखनऊ। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन समारोह के जश्न पर बांटे जा रहे कंबल लेने आई महिला को आखिर कफन नसीब हुआ। अव्यवस्था के चलते मची भगदड़ में उसकी मौत हो गई, जबकि 12 महिलाएं घायल हो गई और कई लोग बेहोश हो गए। उत्साही कार्यकर्ताओं ने बदायूं और बागपत में जमकर जश्न मनाया, लेकिन व्यवस्था के अभाव में हादसे भी हुए।

loksabha election banner

बिसौली के मुन्नालाल इंटर कॉलेज परिसर में सपा विधायक आशुतोष मौर्य राजू की ओर से मुलायम का जन्मदिन समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि सांसद धर्मेद्र यादव तीन घंटे देरी से पहुंचे। तब तक कंबल की आस में पहुंचे लोग भूखे-प्यासे बैठे रहे। बड़े इंतजार के बाद कंबल वितरण शुरू होते ही लोग टूट पड़े। तमाम लोग कुर्सियों से नीचे गिर गए और एक-दूसरे को रौंदते चले गए। हादसे में बिसौली के गदरपुरा निवासी सरबती देवी (55) की मौत हो गई।

जिलाधिकारी शंभूनाथ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच के आदेश दिए हैं। इसके अलावा बागपत में सपा जिलाध्यक्ष ओमकार यादव की अगुवाई में पार्टी सुप्रीमो का जन्मदिन मनाया जा रहा था। आयोजन में कंबल वितरण के दौरान छीनाझपटी मच गई और नीचे गिरे लोग रौंद गए। भगदड़ में करीब एक दर्जन महिलाएं घायल हो गई, जबकि भोजन-पानी की कमी से कई महिलाएं बेहोश हो गई।

पढ़ेंः समाजवाद पर सवाल बने शाही 'निशान', सफाई देने में जुटे आजम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.