छत्तीसगढ़: कोंडागांव में एक महिला समेत 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर
दो दिन पहले पुलिस कैम्प पर फायरिंग करने वाले नक्सलियों के स्माल एक्शन टीम के दो सदस्यों को पुलिस ने हड़ेली के जंगल से गिरफ्तार किया था।
रायपुर, पीटीआई। कोंडागांव जिले में 5 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है। इन नक्सलियों में एक महिला भी शामिल है। कोंडागांव के एडिशनल एसपी महेश्वर नाग ने बताया कि इन नक्सलियों ने जिला हेडक्वाटर आकर पुलिस के सामने सरेंडर किया है।
उन्होंने बताया कि इन नक्लियों की पहचान सोनसाई कोर्रम, हिराला नेताम, बीरसाई कोर्रम, पिल्लूराम कश्यप और एक महिला सोमारी उर्फ सनबती कश्यप के रूप में हुई है। दो दिन पहले पुलिस कैम्प पर फायरिंग करने वाले नक्सलियों के स्माल एक्शन टीम के दो सदस्यों को पुलिस ने हड़ेली के जंगल से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद पांच नक्सलियों ने बस्तर आईजी और उत्तर बस्तर रेंज के डीआईज्ञी के सामने समर्पण किया।
समर्पण करने वालो में चार पुरुष तथा एक महिला नक्सली शामिल है। समर्पण करने वाले नक्सली सहयोगियों को शासन की निति के तहत दस हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी गई। जिले के नए पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने कहा कि आत्मसमर्पित नक्सली जनमिलिशिया सदस्य के रूप में कार्य कर चुके है।
छत्तीसगढ़ शासन के पुर्नवास एवं आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर नक्सली मददगारों ने आत्म समर्पण किया है। इनसे पूछताछ कर एनी नक्सली सहयोगियों की जानकारी ली जाएगी।
यह भी पढ़ें: सरकार के भरोसे नहीं गांव वाले, नक्सलियों से लड़ने को बनायी 'ये रणनीति'