शर्मनाक: अगवा कर चलती कार में युवती से गैंगरेप, पुलिस ने दर्ज किया केस
पीड़िता के अनुसार कार में मौजूद लड़कों ने उसके साथ गैंगरेप किया और उसके बाद अक्षरधाम के पास उसे छोड़कर फरार हो गए। युवती किसी तरह नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंची।
नोएडा [जेएनएन]। दिल्ली-एनसीआर में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस के तमाम दावे खोखले साबित हो रहे हैं। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध पर लगाम लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। दिल्ली-एनसीआर से एक बार फिर शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है।
वारदात नोएडा की है जहां शुक्रवार रात को गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन के बाहर खड़ी एक युवती को चार युवकों ने अगवा कर लिया। चारों युवक स्कार्पियों में सवार थे। अगवा करने के बाद युवती से दिल्ली में गैंगरेप किया।आरोपी युवती को रात में अक्षरधाम के पास फेंककर फरार हो गए।
युवकों के चंगुल से छूटी युवती किसी तरफ थाने पहुंची और आपबीती बताई। मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 डी और 506 के तहत केस पंजीकृत कर लिया है।
They raped woman in a car, taking her to Delhi, fled after leaving her near Akshardham Temple. Case registered u/s 376 D and 506 IPC: Police pic.twitter.com/EnE8jhBVbE— ANI UP (@ANINewsUP) September 23, 2017
जानकारी के अनुसार युवती शुक्रवार रात गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन के पास अपनी महिला मित्र का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान युवती के पास आकर एक स्कार्पियो रुकी। इससे पहले कि लड़की कुछ समझ पाती, कार से बाहर निकले दो युवकों ने युवती को कार में घसीट लिया।
सीसीटीवी फुटेज तालश
पीड़िता के अनुसार कार में मौजूद लड़कों ने उसके साथ गैंगरेप किया और उसके बाद अक्षरधाम के पास उसे छोड़कर फरार हो गए। युवती किसी तरह नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंची। दिल्ली पुलिस शनिवार सुबह युवती को लेकर नोएडा पहुंची। युवती सेक्टर-36 की रहने वाली है। पुलिस मामले में ज्यादा जानकारी जुटाने के लिए सीसीटीवी फुटेज तालश कर रही है।
यह भी पढ़ें: 'हनी ट्रैप' के जरिये खूबसूरत लड़कियां यूं फंसाती है शिकार, पढ़ें पूरी कहानी
यह भी पढ़ें: बेटी ने घर में घुसे चोर से ही बना लिया शारीरिक संबंध, जानिये क्या है इसके पीछे का राज