दिल्ली व एनसीआर में दिखा सर्दी का पहला कोहरा
दिल्ली व एनसाीआर में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दिल्ली वासियों को सर्दी शुरू होने का आभास हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
नई दिल्ली । दिल्ली व एनसाीआर में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दिल्ली वासियों को सर्दी शुरू होने का आभास हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग [आईएमडी] के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।
अधिकारी ने बताया कि सुबह में 100 फीसदी आर्द्रता दर्ज की गई। इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से एक डिग्री नीचे था। न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान से दो डिग्री उपर था।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर