जानिए, बजट पर क्या है अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया
मोदी सरकार के पहले आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी [आप] के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को इसे निराश करने वाला बजट करार दिया है।
नई दिल्ली [राज्य ब्यूरो]। मोदी सरकार के पहले आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी [आप] के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को इसे निराश करने वाला बजट करार दिया है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा कल पेश किए गए आम बजट से जनता को निराशा हाथ लगेगी। उन्होंने कहा कि इसमें आम जनता के लिए कुछ खास नहीं है। उन्होंने कहा कि बढ़ती मंहगाई को रोकने के लिए इसमें कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। वहीं, दिल्ली को बिजली और पानी के लिए दिया गया धन पर्याप्त नहीं है।
आप संयोजक ने कहा कि यदि पी चिदंबरम होते तो वह भी ऐसा ही बजट प्रस्तुत करते। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस और भाजपा की नीतियों में कोई परिवर्तन नहीं है।