पहली ही मुलाकात में गर्लफ्रेंड को छोड़ थाम लिया था इंद्राणी का हाथ
मुंबई के सनसनीखेज शीना वोरा मर्डर केस में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। किस तरह स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी की पत्नी इंद्राणी ने दुनिया के सामने यह राज छिपाए रखा कि शीना उसकी बहन नहीं, बेटी थी। बहरहाल, इस बीच पीटर और इंद्राणी की
कोलकाता। मुंबई के सनसनीखेज शीना वोरा मर्डर केस में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। किस तरह स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी की पत्नी इंद्राणी मुखर्जी ने दुनिया के सामने यह राज छिपाए रखा कि शीना उसकी बहन नहीं, बेटी थी। बहरहाल, इस बीच पीटर और इंद्राणी की अनोखी प्रेम-कहानी भी सामने आई है। एक अंग्रेजी अखबार में छपे लेख में सुहेल सेठ ने पूरे घटनाक्रम पर अपने अनुभव लिखे हैं। एक नजर लेख की प्रमुख बातों पर :-
'मैंने एक बार द प्रेसिडेंट होटल में अपने दोस्तों को आमंत्रित किया था। साथ में पीटर, सुमंत्रा दत्ता (स्टार एक्जिक्यूटिव) और दिवंगत मुरली देवड़ा द लायब्रेरी बार में बैठे थे। तभी वहां ऐलेक पद्मसी के साथ इंद्राणी का आगमन हुआ। ऐलेक ने सभी को हैलो कहा। मैंने आगे बढ़कर सीधे इंद्राणी से बात की और उन्हें हमारे साथ शामिल होने को कहा। हमारे साथ टेबल पर पीटर की गर्लफ्रेंड सपना भी थीं। तब वो जेडब्ल्यूटी के लिए काम कर रही थीं। इंद्राणी में अलग तरह का चार्म था। बातचीत में उन्होंने अपने पति और बेटी विधि का जिक्र किया और बताया कि वे फिलहाल पति से अलग रह रही हैं।.....शाम अच्छी बीत रही थी। उस पहली मुलाकात में ही पीटर इंद्राणी की तरफ इतना आकर्षित हो गए कि उस रात अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़कर इंद्राणी के साथ चले गए। सपना को मुझे और सुमंत्रा को छोड़कर आना पड़ा।....दो दिन बाद मैं दिल्ली आ गया और इंद्राणी को फोन कर पूछा कि वो कहां थी।
बेचलर लोगों की सोच देखिए कि जैसे ही मैंने फोन रखा, ऊधर से पीटर का कॉल आ गया कि वह इंद्राणी को लेकर सीरियस है और शादी करने का मन बना रहा है, इसलिए मैं उसे अलग तरह से देखूं। इसके बाद पीटर और इंद्राणी, दोनों एक-दूसरे के प्रति गंभीर हो गए। तीन माह बाद पीटर का फोन आया कि दोनों शादी रचा रहे हैं। उनके घर पर शादी हुई। बहुत छोटा आयोजन था। इंद्राणी के परिवार से कोई नहीं आया था। हां उसकी बेटी विधि जरूर वहां मौजूद थी। इसके बाद पीटर ने स्टार छोड़ दिया, दोनों ने आईएनएक्स शुरू किया। मैं भी व्यस्त रहा। लंबे समय तक बात नहीं हो सकी।
हालांकि जब भी मिलता, मैं देखता था कि पीटर विधि से बहुत प्यार करते थे। कुछ साल बाद पीटर और इंद्राणी दोनों ने बताया कि वे आईएनएक्स बेच रहे हैं और यूके में शिफ्ट हो रहे हैं। वहीं विधि भी पढ़ाई कर रही थी। तीन साल पहले इंद्राणी ने मुझे फोन कर कहा कि पीटर और वह मुंबई आ रहे हैं, तो क्या डिनर पर मुलाकात हो सकती है? मैं उस समय लंदन में था। हमारी मुलाकात वहीं हो गई। वह मेरी इंद्राणी से आखिरी मुलाकात थी। अब जो कुछ हुआ है, वह बहुत बड़ा शॉक है। किसी तरह इंद्राणी ने अपने परिवार के बारे में हम सब से छुपाए रखा।'
पढ़ें: शीना बोरा हत्याकांड: इंद्राणी के पूर्व पति की कोर्ट में आज होगी पेशी