UN में सुषमा के भाषण पर बोले बलूच नेता, अब एक उम्मीद जगी
बलूच नेता ब्रह्मदाग बुगती ने संयुक्त राष्ट्र में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा पाकिस्तान के लिए अपनाए गए कड़े रुख की तारीफ की है।
By Monika minalEdited By: Published: Tue, 27 Sep 2016 11:20 AM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2016 11:38 AM (IST)
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र में सोमवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने भाषण के जरिए पाकिस्तान पर करारा हमला किया। विदेश मंत्री के इस भाषण से बलूच नेता ब्रह्मदाग बुगती खुश हैं और इसे सकारात्मक पहल बताया है।
बुगती ने स्वराज के संबोधन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘बहुत अच्छी पहल है, अंतत: हमें बलूचिस्तान के लिए उम्मीद की किरण दिखायी दे रही है।‘ बुगती ने भारत से शरण मांगते हुए यहां की नागरिकता के लिए अपील की है।A very good move, we finally see a ray of hope for the Baloch. We are looking to our Indian brothers: Brahumdagh Bugti on EAM's speech pic.twitter.com/aXErECAzgr
— ANI (@ANI_news) September 27, 2016
भारतीय गृह मंत्रालय को राजनीतिक शरण की मांग संबंधी बुगती का आवेदन प्राप्त हो चुका है और वह इस पर विचार कर रहा है। बुगती बलूच रिपब्लिकन पार्टी के अध्यक्ष और संस्थापक हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें