पूनम पांडे ने बिगबी को किया विश
आज हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है। अपने 70वा वसंत पूरा करने वाले अमिताभ को शुभकामना देने वालों की फेहरिस्त बहुत लंबी है। ट्विटर के माध्यम से दुनिया भर से उनके चाहने वाले उन्हें शुभकामना संदेश दे रहे हैं।
मुंबई। आज हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है। अपने 70वा वसंत पूरा करने वाले अमिताभ को शुभकामना देने वालों की फेहरिस्त बहुत लंबी है। ट्विटर के माध्यम से दुनिया भर से उनके चाहने वाले उन्हें शुभकामना संदेश दे रहे हैं। वहीं बिग बी के साथ काम कर अपने को धन्य मानने वाले सिनेमा के साथी कलाकार भी उन्हें बधाई देने में पीछे नहीं है। ऐसा करके वह अपने उन दिनों को भी याद कर रहे हैं जब उन्होंने बिग बी के साथ काम किया था।
अपनी सेक्सी अदाओं के लिए चर्चित मॉडल पूनम पांडे ने भी आज ट्विटर के जरिए बिग बी के जन्मदिन पर उनको बधाई देते हुए ट्वीट किया है हैप्पी बर्थडे सर, मुझे आप के युग [अमिताभ बच्चन] में जन्म लेने पर खुशी हो रही है। हिंदी सिनेमा के किंग खान शाहरुख ने भी अमित जी के 70वें जन्मदिन पर शुभकामना दी है। साथ ही उनके स्वस्थ और सुखद जीवन की शुभकामना दी। फिल्म अभिनेता अरशद वारसी ने भी ट्विटर के जरिए अमिताभ को जन्मदिन की बधाई देने से नहीं चूके और अपने बधाई संदेश में उनके स्वस्थ रहने और सुखी जीवन की कामना की है। बिग बी के जन्मदिन की पूर्वसंध्या पर आयोजित पार्टी में वह शामिल थे। उन्होंने ट्विट किया मिस्टर बिग सीनियर [अमिताभ] की पार्टी बहुत शानदार थी। एक छत के नीचे फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को देखकर बहुत अच्छा लगा। फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी अमिताभ को जन्म दिन की शुभकामना दी है। हालांकि जन्म दिन की पार्टी मिस करने के बावजूद प्रियंका ने उन्हें स्वस्थ और सुखद जीवन की शुभकामना दी है। दीया मिर्जा और रितेश देशमुख ने भी उन्हें शुभकामना दी है। दीया ने ट्वीट किया है यह दिन आपके जीवन में बार-बार आए। यह दिन हर भारतीय के लिए बहुत खास है। आज के दिन एक असली हीरो ने जन्म लिया था। मेरा सादर और प्यार।
प्रख्यात अमूल कंपनी ने भी बिग बी को अपने प्रचार के माध्यम से शुभकामना दी है। अपने प्रचार में लिखा है सत्तर पे बटर। अमूल फार आल बिग बी एज डेज।
दूसरी ओर, अमिताभ के साथी कलाकार उनके साथ काम करने के दिनों को याद करते हुए खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। अमित जी के साथ कई फिल्मों में उनकी सहनायिका रही जीनत अमान कहती हैं कि मिस्टर बच्चन समय के बहुत पाबंद इंसान हैं। वह अपने काम को लेकर बहुत संजीदा रहते हैं और उसके तल्लीन हो जाते हैं। अपने साथ काम करने वालों का वह बहुत उत्साहवर्धन करते रहे हैं।
कुछ फिल्मों में अमित की नायिका रही रति अग्निहोत्री कहती हैं कि 70 तो महज एक नंबर है। उन्होंने कहा कि वह बहुत ही मेहनती इंसान हैं और हमेसा कूल रहते हैं। मेरे ख्याल से 70 तो महज एक आंकड़ा है वह अभी भी फुर्तीले हैं। चरित्र अभिनेता सुनील शेट्टी का बच्चन परिवार से पारिवारिक नाता है। सुनील ने बिग बी के साथ दो फिल्मों में काम किया है। अमिताभ के बारे में सुनील बताते हैं कि वह उनकी इस कदर इज्जत करते हैं कि मेरे मोबाइल में उनका नंबर भगवान के नाम से सेव किया हुआ है। वह मेरे हर स्पेशल दिन पर मुझे शुभकामना भी देते हैं। जो मेरे लिए आशीर्वाद के समान है।
अमिताभ के प्रशंसकों की तादात करोड़ों में है और उनको शुभकामना देने की लिस्ट बहुत बड़ी है। उन्हीं में से कुछ शुभकामना संदेश नीचे दिए जा रहे हैं।
आज बालीवुड के सबसे बेहतरीन एक्टर अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है-- अनीष पटेल।
आज दुनिया के महानतम सिनेमा हस्तियों में से एक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है। जिप्पो उन्हें ढेर सारी शुभकामना देता है-- जिप्पो।
अमिताभ बच्चन जी जन्म दिन की बहुत-बहुत शुभकामना। आप की उम्र लंबी हो-- दर्शील।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर