कोहली ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, 'भगवान' के घर में ही कर दिया ये कमाल
चौथे टेस्ट के तीसरे दिन विराट कोहली ने अपनी 146 रन की नाबाद पारी के दौरान विश्व क्रिकेट के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया।
नई दिल्ली, जेएनएन। भारत-इंग्लैंड चौथे टेस्ट के तीसरे दिन विराट कोहली ने अपनी 146 रन की नाबाद पारी के दौरान यूं तो कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। लेकिन उन्होंने सचिन तेंदुलकर का एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया वो भी तेंदुलकर के होम ग्राउंड वानखेड़े पर। विराट कोहली ने विश्व क्रिकेट के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर को पीछे छोड़ दिया।
मुंबई टेस्ट में विराट कोहली ने अपने करियर का 15वां शतक जमाया। इस शतक के साथ ही कोहली ने सर्वाधिक शतक लगाने वाले कप्तानों की सूची में पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान सचिन तेंदुलकर को पछाड़ दिया।
कोहली ने किया विराट कारनामा, फिर भी हैं इस खिलाड़ी से पीछे
मैच से पहले कप्तान के रूप में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली दोनों के ही 7-7 शतक थे। लेकिन इंग्लिश तेज गेंदबाज जैक बॉल के ओवर की दूसरी गेंद पर 1 रन लेते ही कोहली ने अपने 52 वें मैच की 89वीं पारी में ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम की।
सचिन को कोहली ने छोड़ा पीछे, अब इन दोनों की है बारी
अब सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले भारतीय कप्तानों की सूची में विराट से आगे मोहम्मद अजहरूद्दीन(9 शतक) और लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर(11 शतक) ही है।
जयंत ने रचा इतिहास, ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने
बतौर कप्तान सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले भारतीय
1. सुनील गावस्कर- 74 पारी- 11 शतक
2. मो. अजहरूद्दीन- 68 पारी- 09 शतक
3. विराट कोहली- 34 पारी- 08 शतक
4. सचिन तेंदुलकर- 43 पारी- 07 शतक
5. नवाब पटौदी- 73 पारी- 05 शतक
6. सौरव गांगुली- 73 पारी- 05 शतक
7. महेंद्र सिंह धौनी- 96 पारी- 05 शतक