Move to Jagran APP

जेल में डॉन बृजेश के दुश्मन विनीत से विधायक संजीव की दोस्ती

विधायक संजीव सिंह का जेल पहुंचने पर वहां पहले से बंद डॉन बृजेश सिंह के दुश्मन विनीत सिंह ने स्वागत किया।

By Sachin MishraEdited By: Published: Sat, 22 Apr 2017 12:28 PM (IST)Updated: Sat, 22 Apr 2017 04:50 PM (IST)
जेल में डॉन बृजेश के दुश्मन विनीत से विधायक संजीव की दोस्ती
जेल में डॉन बृजेश के दुश्मन विनीत से विधायक संजीव की दोस्ती

मृत्युंजय पाठक, धनबाद। दुश्मन का दुश्मन होता है दोस्त। इस सूत्र वाक्य को पकड़ बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार (रांची) में संयोग से नए रिश्ते की नींव पड़ी है। सत्ताधारी भाजपा के विधायक संजीव सिंह का होटवार जेल पहुंचने पर वहां पहले से बंद पूर्वांचल के माफिया डॉन बृजेश सिंह के जानी दुश्मन यूपी के पूर्व एमएलसी विनीत सिंह ने गर्मजोशी से स्वागत किया है। दोनों की मुलाकात की भनक से कोयला कारोबार में दखल रखने वाले अंडरव‌र्ल्ड के खिलाडि़यों में खलबली मच गई है।

loksabha election banner

धनबाद नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कांग्रेस नेता नीरज सिंह समेत चार को गोलियों से भून कर हत्या कर दिए जाने के आरोपी झरिया विधायक संजीव सिंह को गुरुवार को धनबाद जेल से होटवार में शिफ्ट किया गया।शुक्रवार को दूसरे दिन भी विधायक संजीव और बसपा नेता विनीत सिंह ने एक-दूसरे के साथ काफी समय गुजारा।

इस दौरान धनबाद कोयलांचल से लेकर उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक के राजनीतिक, कोयले के व्यापार और कोयले के व्यापार में अंडरव‌र्ल्ड के समीकरण पर चर्चा हुई। आने वाले दिनों में अगर दोनों के बीच रिश्ते प्रगाढ़ हुए तो कोयलांचल से लेकर वाराणसी तक कोयले के कारोबार में नए गुल खिलने से इन्कार नहीं किया जा सकता है।

बृजेश और संजीव में पुरानी अदावत:

उत्तर प्रदेश के जेल में कैद माफिया डॉन बृजेश सिंह और उनके गुर्गो से झरिया के विधायक संजीव सिंह की जान को खतरा है। विधायक संजीव सिंह के बड़े भाई राजीव रंजन साल 2003 में रहस्यमय ढंग से लापता हो गए थे। राजीव रंजन के परिजन बृजेश सिंह और धनबाद के दिवंगत कोल किंग सुरेश सिंह पर उसकी हत्या का आरोप लगाते हैं। एसटीएफ द्वारा बृजेश सिंह की भुवनेश्वर से गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में राजीव रंजन के मौत की पुष्टि खुद बृजेश ने ही की थी। इस गिरफ्तारी में संजीव सिंह ने बड़ी भूमिका अदा की थी। संजीव ने ही बृजेश की पहचान कराई। इस कारण विधायक संजीव सिंह और माफिया डॉन बृजेश सिंह के बीच अदावत और गहरा गया।

चुनाव में बृजेश के भतीजे को विनीत सिंह ने दी थी चुनौती:

विनीत सिंह पूर्वांचल में माफिया डॉन एमएलसी बृजेश सिंह और उनके भतीजे भाजपा विधायक सुशील सिंह के धुर विरोधी माने जाते हैं। एक महीने पहले संपन्न उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में विनीत ने चंदौली विधानसभा में बसपा के टिकट पर बृजेश के भतीजे भाजपा प्रत्याशी सुशील सिंह को चुनौती दी थी। हालांकि मोदी लहर के कारण विनीत को हार का सामना करना पड़ा। उनकी पत्नी प्रमिला सिंह मिर्जापुर जिले में जिला पंचायत समिति की अध्यक्ष है। विधानसभा चुनाव से पहले विनीत ने अपने फेसबुक पोस्ट पर एक एनीमेशन फिल्म अपलोड की थी जिसमें हाथी द्वारा तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह को दौड़ाते हुए दिखाया गया था। अखिलेश के अपमान के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस के दबाव के कारण एक पुराने मामले में विनीत ने रांची में आत्मसमर्पण कर दिया था। तबसे वह होटवार जेल के अंदर हैं।
यह भी पढ़ेंः अडाणी पावर प्लांट के खिलाफ अनशन पर बैठे विधायक प्रदीप गिरफ्तार

यह भी पढ़ेंः कोल्ड डिंक में नशा मिला किया दुष्कर्म, नौकरी के नाम पर ठगा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.