Move to Jagran APP

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू एम्स में हुए भर्ती, आज मिल सकती है छुट्टी

जांच के बाद शनिवार को उपराष्ट्रपति को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। उन्हें शुक्रवार शाम को एम्‍स में भर्ती कराया गया था।

By Tilak RajEdited By: Published: Sat, 21 Oct 2017 07:44 AM (IST)Updated: Sat, 21 Oct 2017 11:33 AM (IST)
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू एम्स में हुए भर्ती, आज मिल सकती है छुट्टी

नई दिल्ली, आइएएनएस। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू नियमित जांच के लिए शुक्रवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हुए। यह जानकारी अस्पताल के अधिकारियों ने दी है।

loksabha election banner

बताया जा रहा है कि वेंकैया नायडू को रक्तचाप और शुगर उच्च पाए जाने के बाद उन्हें नियमित जांच कराने के लिए कहा गया। एम्स के डॉक्टरों ने कहा कि इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। जांच के बाद शनिवार को उपराष्ट्रपति को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। उन्हें शुक्रवार शाम को एम्‍स में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़ें: अकेले सरकार नहीं ला सकती बदलाव, चाहिए सबका साथ- वेंकैया नायडू 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.