पत्रकार और राजनैतिक विश्लेषक चो रामास्वामी का निधन, पीएम ने जताया दुख
वरिष्ठ पत्रकार, पूर्व राज्यसभा सदस्य और राजनीतिक विचारक चो रामास्वामी का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
चेन्नई (एजेंसी)। विख्यात पत्रकार, पूर्व राज्यसभा सांसद और राजनैतिक विश्लेषक चो रामास्वामी का बुधवार को 82 वर्ष की आयु में चेन्नई के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। भाजपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य रामास्वामी का लंबे समय से अस्पताल इलाज चल रहा था। सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर रामास्वामी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री महेश शर्मा चेन्नई जा रहे हैं।
रामास्वामी के निधन पर पीएम मोदी ने भी शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किए। उन्होंने लिखा, 'चो रामास्वामी मेरे मित्र थे। चो रामास्वामी शानदार व्यक्तित्व वाले इंसान थे। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और 'तुगलक' के अनगिनत पाठकों को सांत्वना।'
Above all, Cho Ramaswamy was a dear friend. I have been to his annual readers meeting which were an unprecedented editor reader interface.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 7, 2016
पढ़ें- ब्राह्मण होने के बावजूद इस वजह से जयललिता का दाह संस्कार नहीं दफनाया गया
इसी साल उनके गंभीर रूप से बीमार पड़ने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनसे मिलने के लिए पहुंचे थे। चो रामास्वामी के देश के कई राजनेताओं से के निजी और गहरे संबंध थे। तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता उनकी अच्छी मित्र थीं, और उनसे सलाह-मशविरा किया करती थीं। बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी चो रामास्वामी नाटककार तथा मंच अभिनेता भी थे और उन्होंने कई फिल्मों के लिए पटकथा भी लिखी।