Move to Jagran APP

पुडुचेरी के नए मुख्यमंत्री होंगे वी नारायणसामी

कांग्रेस की अोर से केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी के लिए मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया गया। वी नारायणस्वामी राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Sat, 28 May 2016 03:55 PM (IST)Updated: Sat, 28 May 2016 08:26 PM (IST)
पुडुचेरी के नए मुख्यमंत्री होंगे वी नारायणसामी

पुडुचेरी, प्रेट्र। गांधी परिवार के करीबी माने जाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री वी नारायणसामी केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के दसवें मुख्यमंत्री होंगे। शनिवार को उन्हें सर्वसम्मति से कांग्रेस विधायक दल का नेता चुन लिया गया। नेता चुने जाने के बाद उन्होंने कहा कि वह जल्द ही पुडुचेरी के उपराज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। हाल में संपन्न विधान सभा चुनावों में कांग्रेस गठबंधन ने 30 सदस्यीय सदन में 17 सीटों पर जीत हासिल की। इसमें कांग्रेस के 15 और द्रमुक के 2 विधायक शामिल हैं।

loksabha election banner

कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों से विचार-विमर्श के बाद पार्टी राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने नारायणसामी के नेता चुने जाने की घोषणा की। दोनों नेताओं के अनुसार, पार्टी के सभी विधायक चाहते हैं कि नारायणसामी को मुख्यमंत्री बनाया जाए और उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया। शीला दीक्षित के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ए नमोशिवायम ने नारायणसामी के नाम का प्रस्ताव किया। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री वी वैथीलिंगम ने उनके नाम का समर्थन किया। दीक्षित ने बताया कि नारायणसामी के नाम पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की भी सहमति थी।

पढ़ेंः किरण बेदी पुड्डुचेरी की उपराज्यपाल नियुक्त, विश्वास ने कसा तंज

कांग्रेस प्रमुख ने फोन कर भावी मुख्यमंत्री को बधाई भी दे दी है। नारायणसामी संप्रग-दो सरकार में प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री थे, जबकि संप्रग-1 में वह संसदीय कार्य राज्य मंत्री थे। वह पुडुचेरी में 16 मई को संपन्न हुए विधान सभा चुनाव नहीं लड़े थे। अब उन्हें राज्य विधान सभा का उपचुनाव लड़ना होगा। इसके लिए कांग्रेस के किसी नवनिर्वाचित विधायक को इस्तीफा देना होगा। दिलचस्प है कि विधायक दल का नेता चुने जाने की दौड़ में नारायणसामी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नमोशिवायम से कड़ी टक्कर मिल रही थी। लेकिन कांग्रेस आलाकमान के दखल देने के बाद पीसीसी प्रमुख पीछे हट गए। इसके चलते नारायणसामी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता तय कर दिया गया। हालांकि नमोशिवायम के समर्थकों ने इस फैसले के विरोध में नारेबाजी की और ईस्ट कोस्ट रोड पर बसों में तोड़फोड़ भी की।

वहीं चुनाव के बाद राष्ट्रपति की अोर से भाजपा नेता किरण बेदी को पुड्डुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.