Move to Jagran APP

छेडख़ानी से परेशान किशोरी ने दी अनोखी सजा

एक वर्ष से परेशान कर रहे युवक को किशोरी ने अनोखी सजा दे डाली। रविवार रात किशोरी ने चाकू से उसका गुप्तांग ही काट दिया। घायल युवक गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।

By Sachin kEdited By: Published: Tue, 05 May 2015 12:30 AM (IST)Updated: Tue, 05 May 2015 06:14 AM (IST)
छेडख़ानी से परेशान किशोरी ने दी अनोखी सजा

जागरण संवाददाता, देवरिया। एक वर्ष से परेशान कर रहे युवक को किशोरी ने अनोखी सजा दे डाली। रविवार रात किशोरी ने चाकू से उसका गुप्तांग ही काट दिया। घायल युवक गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।

loksabha election banner

जमीन के विवाद में जानलेवा हमले के आरोप में जब पुलिस ने उसके पिता को हिरासत में ले लिया तो सोमवार को युवती ने खुद थाने जाकर घटना के बारे में बताया। किशोरी ने पुलिस को बताया कि मिथिलेश एक वर्ष से उसके साथ छेडख़ानी कर परेशान कर रहा था।

घटना की रात उसने फोन कर किशोरी को बुलाया था। आबरू बचाने के लिए किशोरी सब्जी काटने वाला चाकू साथ ले गई। किशोरी जैसे ही पहुंची आरोपी उसे पुलिया के नीचे ले गया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।

इस बीच, किशोरी ने उसके गुप्तांग पर वार कर दिया। युवक ने बचना चाहा तो उसका पेट भी फट गया। आबरू बचाकर किशोरी घर वापस आ गई। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पढ़ेंः चलती ट्रेन में महिला से छेड़छाड़

अब मोहाली से लुधियाना जा रही बस में छेड़छाड़


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.