Move to Jagran APP

ध्यानचंद को ब्रिटिश संसद में मिलेगा भारत गौरव सम्मान

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को ब्रिटिश संसद के हाउस आफ कामंस में 25 जुलाई को "भारत गौरव पुरस्कार" प्रदान किया जाएगा। जिसे लेने के लिए उनके बेटे व पूर्व कप्तान अशोक कुमार को आमंत्रित किया गया है। अशोक ने कहा- यह गर्व की बात है कि उन्हें ब्रिटिश संसद

By Manoj YadavEdited By: Published: Mon, 20 Jul 2015 06:24 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jul 2015 06:26 PM (IST)
ध्यानचंद को ब्रिटिश संसद में मिलेगा भारत गौरव सम्मान

नई दिल्ली। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को ब्रिटिश संसद के हाउस आफ कामंस में 25 जुलाई को "भारत गौरव पुरस्कार" प्रदान किया जाएगा। जिसे लेने के लिए उनके बेटे व पूर्व कप्तान अशोक कुमार को आमंत्रित किया गया है।

loksabha election banner

अशोक ने कहा- यह गर्व की बात है कि उन्हें ब्रिटिश संसद में यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिलने जा रहा। भारत में उन्हें अभी तक भारत रत्न नहीं दिया गया लेकिन दुनिया भर ने उनके फन का लोहा माना है।

उन्होंने कहा- मुझे करीब एक महीना पहले इस सम्मान की जानकारी मिली। मैंने 15 दिन पहले वीजा के लिए आवेदन किया था लेकिन अभी तक वीजा मिला नहीं है। मुझे उसका इंतजार है और मैं अपने बेटे के साथ यह सम्मान लेने जाऊंगा। यह सम्मान अप्रवासी भारतीयों द्वारा स्थापित संस्था "संस्कृति" देश को गौरान्वित करने वाले भारतीयों को प्रदान करती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.